फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Data Center Capacity: 2025 तक दोगुनी बढ़ेगी डाटा सेंटर की क्षमता, 40000 करोड़ का होगा निवेश

Thu, 09 Jun 2022 07:02 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, मुंबई।

सार

एक रिपोर्ट के अनुसार, बढ़ते डिजिटाइजेशन और स्थानीयकरण के साथ इस साल के अंत तक 5जी की सेवाओं के शुरू होने डाटा की मांग तेजी से बढ़ेगी।
विज्ञापन
डाटा सेंटर (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वित्तवर्ष 2025 तक डाटा सेंटर की क्षमता बढ़कर दोगुना होने का अनुमान है। यह अभी 870 मेगावाट है जो बढ़कर 1,700 से 1,800 मेगावाट हो सकता है। साथ ही इसमें तब तक 40,000 करोड़ रुपये के निवेश का अनुमान है।

विज्ञापन


एक रिपोर्ट के अनुसार, बढ़ते डिजिटाइजेशन और स्थानीयकरण के साथ इस साल के अंत तक 5जी की सेवाओं के शुरू होने डाटा की मांग तेजी से बढ़ेगी। क्रिसिल की रिपोर्ट में कहा गया है कि डाटा केंद्रों की मांग और क्लाउड स्टोरेज में पिछले कुछ समय से तेजी आ रही है। कॉरपोरेट एडवांस टेक्नोलॉजी का और डिजिटल इंफ्रा पर फोकस कर रहा है। दूसरी ओर स्मार्ट उपकरण का भी लोग तेजी से उपयोग कर रहे हैं। 

घर से काम करने से बढ़ी डाटा की मांग
क्रिसिल की रिपोर्ट के अनुसार, 2021 में वायरलेस मोबाइल डाटा ट्रैफिक 31 फीसदी बढ़कर 253 एक्साबाइट (1 एक्साबाइट में एक अरब गीगाबाइट) हो गया था। क्योंकि लोगों ने कोरोना की वजह से कार्यालयों के बंद होने से बड़ी संख्या में घर से काम किया। इससे डाटा की मांग में तेजी आई। 
विज्ञापन


5जी से डाटा की मांग और बढ़ेगी
रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है कि 5जी सेवा के शुरू होने से डाटा की मांग में और तेजी आएगी। साथ ही सरकार भी तमाम डिजिटल पहल पर फोकस कर रही है। इसने कहा कि देश में डाटा सेंटर आकर्षक इंफ्रा असेट क्लास के रूप में उभर रहा है। रिपोर्ट का अनुमान है कि डाटा की मांग में मुंबई अव्वल रहेगा जो पहले से ही वर्तमान क्षमता का करीबन आधा हिस्सा का उपयोग कर रहा है। इसके अलावा हैदराबाद, चेन्नई, पुणे में आगे चलकर 400 मेगावाट की मांग आ सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें