फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Retail Inflation: खुदरा महंगाई दर में आई मामूली गिरावट, जनवरी महीने की तुलना में कम होकर 5.09% पर पहुंची

Tue, 12 Mar 2024 04:37 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

CPI Inflation:  विशेषज्ञों के अनुसार हालांकि केंद्रीय बैंक की अप्रैल की बैठक में मौद्रिक नीति में बदलाव की संभावना नहीं है क्योंकि घरेलू अर्थव्यवस्था मजबूत बनी हुई है और मुद्रास्फीति 4 प्रतिशत के लक्ष्य से ऊपर बनी हुई है।
विज्ञापन
retail inflation
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खुदरा महंगाई दर जनवरी 2024 में कम होकर 5.09 पर पहुंच गई है। यह पिछले चार महीने में सबसे न्यूनतम स्तर है। जनवरी में मंहगाई दर 5.1 प्रतिशत थी। दिसंबर महीने में खुदरा महंगाई दर 5.69% था। खुदरा महंगाई आधारित उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) दिसंबर 2023 में 5.69% पर था। जनवरी 2023 में यह आंकड़ा 6.52% पर था। अगस्त 2023 में खुदरा महंगाई दर 6.83% के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था।

विज्ञापन


उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) पर आधारित मुद्रास्फीति जनवरी में 5.1 प्रतिशत और फरवरी 2023 में 6.44 प्रतिशत थी। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) ने यह आंकड़े जारी किए हैं। इसमें कहा गया है कि फरवरी में खुदरा मुद्रास्फीति 8.66 प्रतिशत थी, जो पिछले महीने के 8.3 प्रतिशत से मामूली अधिक थी। पिछले महीने, केंद्रीय बैंक ने चालू वित्त वर्ष (2023-24) के लिए सीपीआई मुद्रास्फीति 5.4 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया था और जनवरी-मार्च तिमाही में 5 प्रतिशत दर्ज किया गया था।

विशेषज्ञों के अनुसार हालांकि केंद्रीय बैंक की अप्रैल की बैठक में मौद्रिक नीति में बदलाव की संभावना नहीं है क्योंकि घरेलू अर्थव्यवस्था मजबूत बनी हुई है और मुद्रास्फीति 4 प्रतिशत के लक्ष्य से ऊपर बनी हुई है।

विज्ञापन

औद्योगिक उत्पादन में 3.8 प्रतिशत बढ़ोतरी
इस बीच, राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय ने  औद्योगिक उत्पादन को लेकर भी नए आंकड़े जारी किए हैं। इसमें बताया गया है कि जनवरी 2024 में भारत का औद्योगिक उत्पादन 3.8 प्रतिशत बढ़ गया है। 

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, जनवरी 2024 में विनिर्माण क्षेत्र का उत्पादन 3.2 प्रतिशत बढ़ा। यह जनवरी 2023 में 4.5 प्रतिशत था। इसमें बताया गया है कि इस साल जनवरी में खनन उत्पादन 5.9 प्रतिशत बढ़ा और बिजली उत्पादन 5.6 प्रतिशत बढ़ गया है।
विज्ञापन


एनएसओ द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, अप्रैल 2023 से जनवरी 2024 के दौरान औद्योगिक उत्पादन सूचकांकमें 5.9 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें