फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महज पांच दिनों में भारत के आम बजट से भी ज्यादा घटी विश्व के 500 अमीरों की संपत्ति

Sat, 29 Feb 2020 03:03 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नी दिल्ली

सार

कोरोनावायरस के चलते दुनिया भर के बाजारों में मचे कोहराम से भारतीय शेयर बाजार भी अछूते नहीं रहे और सेंसेक्स में इतिहास की दूसरी बड़ी गिरावट दर्ज की गई। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शुक्रवार को सेंसेक्स में 1,448 अंक और निफ्टी में 432 अंकों की कमजोरी देखने को मिली। यह लगातार छठा सत्र रहा, जब बाजार लाल निशान में बंद हुआ। इससे कुछ ही घंटों में निवेशकों के लगभग 5.46 लाख करोड़ रुपये डूब गए। बिकवाली इतनी तगड़ी थी कि धातु, आईटी, वाहन सहित कोई भी सूचकांक गिरावट से अछूता नहीं रहा।

विज्ञापन


दुनियाभर के 500 अमीरों की संपत्ति में बीते सप्ताह 444 बिलियन डॉलर यानी करीब 32 लाख करोड़ रुपये की कमी आई है, जो भारत के आम बजट से भी ज्यादा है। भारत ने वित्त वर्ष 2020-21 के लिए करीब 30 लाख करोड़ रुपये का आम बजट पेश किया था। जबकि वित्त वर्ष 2019-20 में भारत का आम बजट 27 लाख करोड़ रुपये का था।

दुनिया के शीर्ष तीन अमीरों की इतनी घटी संपत्ति

ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स के अनुसार, बीते सप्ताह दुनिया के तीन सबसे अमीर व्यक्तियों अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस, माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स और एलवीएमएच के चेयरमैन बर्नार्ड अर्नाल्ट की संपत्ति में 30 बिलियन डॉलर यानी करीब 2.16 लाख करोड़ रुपये की कमी दर्ज की गई है। 

10 बड़े अमीरों नेटवर्थ में 5.81 लाख करोड़ रुपये की कमी

कोरोनावायरस के कारण दुनिया के 10 बड़े अमीरों की संपत्ति में पिछले सप्ताह 5.81 लाख करोड़ रुपये की कमी दर्ज की गई है। 

इनको हुआ सबसे अधिक घाटा

नाम कंपनी संपत्ति में कमी
जेफ बेजोस  अमेजन 85,000 करोड़ रुपये
बिल गेट्स माइक्रोसॉफ्ट 72,000 करोड़ रुपये
बर्नार्ड अर्नाल्ट  एलवीएमएच  65,000 करोड़ रुपये
एलन मस्क टेस्ला, स्पेस एक्स 64,000 करोड़ रुपये
वॉरेन बफे बर्कशायर हैथवे 64,000 करोड़ रुपये
अमानिको ऑर्टिगा इंडीटैक्स 49,000 करोड़ रुपये
मार्क जुकरबर्ग फेसबुक 47,000 करोड़ रुपये
लैरी पेज अल्फाबेट 46,000 करोड़ रुपये
कार्लोस स्लिम अमेरिका मूविल 45,000 करोड़ रुपये
सर्जे ब्रिन अल्फाबेट 44,000 करोड़ रुपये
 

दुनिया भर में निवेशकों के डूबे 216 लाख करोड़ रुपये

कोरोनावायरस की चिंताओं के बीच एशिया, अमेरिका, यूरोपीय देश भी गिरावट से अछूते नहीं रहे। अमेरिकी बाजार बेंचमार्क एसएंडपी 500 में 4.4 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई, जो 2011 से अब तक की सबसे बड़ी एकदिनी गिरावट है। वहीं एशिया सहित दुनिया भर के बाजारों के लिए यह लगभग 11 साल का सबसे खराब हफ्ता रहा है। गिरावट इतनी तगड़ी रही कि इस हफ्ते दुनिया भर में निवेशकों के लगभग 3 लाख करोड़ डॉलर (216 लाख करोड़ रुपये) डूब गए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें