कोरोना वायरस और उसकी वजह से 21 दिनों की देशबंदी से अर्थव्यवस्था को हुए नुकसान को देखते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बाद आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने लोगों को राहत दी है। शुक्रवार को आरबीआई ने रेपो रेट में 75 आधार अंकों की कटौती करके ईएमआई और घटाने का रास्ता साफ कर दिया है। अब नई दरें 4.4 प्रतिशत हैं। इस कटौती से लोन की मासिक किस्तें घट जाएंगी। जिससे आम लोगों को राहत मिलेगी। वहीं रिवर्स रेपो रेट को 90 बीपीएस घटाकर 4 प्रतिशत कर दिया गया है। आइये जानते हैं कार लोन, पर्सनल लोन और होन लोन की मौजूदा दरें क्या हैं