फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2020 की पहली छमाही में 49 फीसदी घटा वैश्विक FDI, विकसित देशों पर अधिक असर: UNCTAD

Wed, 28 Oct 2020 11:47 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
एफडीआई - फोटो : pixabay
विज्ञापन

कोविड-19 महामारी की वजह से वैश्विक प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) प्रवाह में 2020 की पहली छमाही में पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 49 फीसदी की गिरावट आई है। विकासशील देशों के मुकाबले विकसित अर्थव्यवस्थाओं में यह प्रभाव अधिक गहरा रहा। संयुक्त राष्ट्र के ताजा व्यापार आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है। 

विज्ञापन


गहरी मंदी की आशंका
संयुक्त राष्ट्र व्यापार एवं विकास सम्मेलन (अंकटाड) द्वारा जारी वैश्विक निवेश रुख को दर्शाने वाले आंकड़ों के अनुसार महामारी की वजह से दुनियाभर में लागू लॉकडाउन से मौजूदा निवेश परियोजनाओं की रफ्तार सुस्त हुई और गहरी मंदी की आशंका को देखते हुए बहुराष्ट्रीय कंपनियों को अपनी नई परियोजनाओं का नए सिरे से आकलन करना पड़ा। 

अनुमान से अधिक रही गिरावट 
अंकटाड के निवेश एवं उपक्रम निदेशक जेम्स झान ने कहा कि, 'एफडीआई में गिरावट हमारे अनुमान से कहीं अधिक रही है। विशेष रूप से विकसित अर्थव्यवस्थाओं में यह अधिक रही। वहीं, साल की पहली छमाही में विकासशील अर्थव्यवस्थाओं ने इस झटके का अधिक बेहतर तरीके से सामना किया। आगे का परिदृश्य अनिश्चित बना हुआ है।' रिपोर्ट में कहा गया है कि विकसित अर्थव्यवस्थाओं में एफडीआई में अधिक गिरावट आई है। 
विज्ञापन


विकसित अर्थव्यवस्थाओं में 75 फीसदी गिरावट 
2020 के पहले छह माह में विकसित अर्थव्यवस्थाओं में एफडीआई 2019 की समान अवधि की तुलना में 75 फीसदी घटकर 98 अरब डॉलर रह गया। यूरोपीय अर्थव्यवस्थाओं में एफडीआई प्रवाह में काफी कमी आई है। मुख्य रूप से नीदरलैंड और स्विट्जरलैंड में। उत्तरी अमेरिका को एफडीआई का प्रवाह 56 फीसदी घटकर 68 अरब डॉलर रह गया। 

एशिया में आई इतनी गिरावट
इस बीच, विकासशील अर्थव्यवस्थाओं में एफडीआई में 16 फीसदी की गिरावट आई, जो उम्मीद से कम है। मुख्य रूप से चीन को मिले निवेश की वजह से इन अर्थव्यवस्थाओं में एफडीआई में गिरावट कम रही है। एशिया में एफडीआई में 12 फीसदी की गिरावट आई। हालांकि, अफ्रीका में एफडीआई 28 फीसदी घटा है जबकि लातिन अमेरिका और कैरेबियाई देशों में इसमें 25 फीसदी की गिरावट आई है। 

रिपोर्ट में कहा गया है कि जून 2020 तक चालू साल के पहले छह माह में वैश्विक एफडीआई प्रवाह में एशिया का हिस्सा 50 फीसदी से अधिक रहा है। वर्ष 2020 की पहली तीन तिमाहियों में सीमापार विलय एवं अधिग्रहण सौदों का मूल्य 319 अरब डॉलर रहा। वैश्विक स्तर पर विलय एवं अधिग्रहण सौदों में विकासशील देशों का हिस्सा करीब 80 फीसदी है। विकासशील देशों में विलय एवं अधिग्रहण में 21 फीसदी की गिरावट आई। 

हालांकि, डिजिटल उद्योग में विलय एवं अधिग्रहण गतिविधियों की वजह से यह गिरावट सीमित रही। रिपोर्ट के अनुसार 2020 के पहले आठ माह में नई निवेश परियोजनाओं की घोषणा का आंकड़ा 358 अरब डॉलर रहा। यह भविष्य के एफडीआई के रुख को दर्शाता है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें