फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई खाए जा रही निवेशकों की बचत का लाभ

Wed, 28 Oct 2020 06:52 AM IST
Amit Mandal बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली

सार

  • रिटर्न पर मिलने वाले ब्याज के मुकाबले ज्यादा है खुदरा महंगाई दर
  • 7.34 फीसदी रही खुदरा महंगाई दर सितंबर में
विज्ञापन
निवेश - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किसी भी निवेश से होने वाली कमाई का शुद्ध लाभ वह हिस्सा होता है, जो महंगाई से इतर मिले। सितंबर में खुदरा महंगाई दर 7 फीसदी से ऊपर पहुंच गई, जो लाखों निवेशकों की बचत पर मिलने वाले रिटर्न से कहीं ज्यादा है। बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि महामारी और नकदी संकट से जूझ रहे लोगों के लिए यह गंभीर स्थिति है।

विज्ञापन


भारतीय निवेशक आमतौर पर बैंक डिपॉजिट, डेट सिक्योरिटीज, म्यूचुअल फंड, पेंशन फंड, बीमा और छोटी बचत योजनाओं में पैसे लगाते हैं। रिजर्व बैंक के लगातार रेपो रेट घटाने की वजह से बैंक एफडी की ब्याज दरें घटकर 5 फीसदी के आसपास पहुंच गई है। चूंकि, सितंबर की खुदरा महंगाई दर 7.34 फीसदी रही और एसबीआई अपने एक-दो साल की एफडी पर 4.9 फीसदी ब्याज दे रहा है। इस तरह निवेशकों को मिलने वाला शुद्ध रिटर्न (-)2.27 फीसदी होगा। यानी उन्हें इस निवेश से फिलहाल कोई लाभ नहीं मिल रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस कदम से सिस्टम में नकदी की मात्रा काफी बढ़ जाएगी। बैंक भी कम ब्याज पर कर्ज बांटने के लिए जमा पर भी ब्याज घटाएंगे। 

बैंकों ने जमा कराए 5.65 लाख करोड़
बैंक ऑफ बड़ौदा के मुख्य अर्थशास्त्री समीर नारंग का कहना है कि कर्ज की मांग घटने की वजह से नकदी स्तर लगातार बढ़ रहा है। बैंकों ने आरबीआई के पास 5.65 लाख करोड़ रुपये जमा कर रखे हैं, जिस पर रिवर्स रेपो रेट के तहत 3.35 फीसदी रिटर्न मिल रहा है। बाजार मेें कर्ज की मांग लगातार सुस्त पड़ रही है और अखाद्य क्षेत्र में कर्ज की वृद्धि दर गिरकर 5.1 फीसदी पर आ गई है। 25 सितंबर तक बैंकों में कुल जमा पिछले साल से 10 फीसदी बढ़कर 142.6 लाख करोड़ पहुंच गया। अगर आगे भी कर्ज की मांग नहीं बढ़ती तो जमा पर ब्याज दरें और नीचे आ सकती हैं।
विज्ञापन


रेपो रेट स्थिर रहना निवेशकों के लिए अच्छा
अर्थशास्त्रियों का कहना है कि आरबीआई के रेपो रेट स्थिर रखने से निवेशकों को फायदा पहुंचेगा। ये अलग बात है कि कर्ज लेने वालों को ब्याज में थोड़ी राहत मिलेगी, लेकिन जमाकर्ताओं के मुनाफे पर बड़ा असर होगा। गवर्नर शक्तिकांत दास ने भी पिछले दिनों कहा था कि बैंकों की पहली जिम्मेदारी जमाकर्ताओं के हितों की रक्षा करना है। उन्होंने कहा था कि छोटे जमाकर्ताओं में मध्य वर्ग के लोग और सेवानिवृत्त कर्मचारियों की संख्या सबसे ज्यादा है। अगर महंगाई दर पर जल्द काबू नहीं पाया गया तो आगे भी निवेशकों को घाटा उठाना पड़ेगा।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें