फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Biz Updates: 'एथनॉल उत्पादन के लिए चीनी मिलें गन्ने का विकल्प तलाशें', बोले- सहकारिता मंत्री अमित शाह

Sat, 10 Aug 2024 07:20 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Biz Updates: राष्ट्रीय सहकारी चीनी कारखाना महासंघ (एनएफसीएसएफ) की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में शाह ने शनिवार को कहा, बीस प्रतिशत एथनॉल मिश्रण का लक्ष्य 2030 रखा गया है। हम 2025-26 तक यह लक्ष्य हासिल कर लेंगे।
विज्ञापन
बिजनेस अपडेट्स - फोटो : amarujala.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह ने चीनी मिलों से एथनॉल उत्पादन के लिए गन्ने के अलावे अन्य विकल्प तलाशने का आह्वान किया है। उन्होंने इस दौरान जैव ईंधन विनिर्माण के लिए बहुआयामी दृष्टिकोण अपनाने पर जोर दिया।

विज्ञापन


राष्ट्रीय सहकारी चीनी कारखाना महासंघ (एनएफसीएसएफ) की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में शाह ने शनिवार को कहा, बीस प्रतिशत एथनॉल मिश्रण का लक्ष्य 2030 रखा गया है। हम 2025-26 तक यह लक्ष्य हासिल कर लेंगे। उन्होंने कहा, सरकार के एथनॉल सम्मिश्रण कार्यक्रम से देश के कच्चे तेल के आयात बिल को कम करने और पर्यावरण संबंधी चिंताओं को दूर करने में मदद मिली है। 

शाह ने चीनी मिलों के लिए दूरदर्शी दृष्टिकोण अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया। केंद्रीय सहकारिता मंत्री ने कहा, "आपको भविष्य को देखते हुए अवसरों को पहचानने और संभावनाओं का विस्तार करने की आवश्यकता है। एथनॉल का निर्माण कई स्रोतों से बनाया जा सकता है। विविधीकरण के लिए यह प्रयास ऐसे समय में किया जा रहा है जब भारत जीवाश्म ईंधन पर अपनी निर्भरता कम करना चाहता है और पर्यावरण अनुकूल ऊर्जा विकल्पों को बढ़ावा देना चाहता है।"

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें