फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Congress: 'भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को स्थगित करें', कांग्रेस की मांग- शर्तों पर हो फिर से विचार

Sat, 21 Feb 2026 08:31 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

देश के मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने अमेरिका के साथ भारत के प्रस्तावित व्यापार समझौते को स्थगित करने की मांग करते हुए इस पर फिर से विचार करने को कहा है। टैरिफ पर अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद पार्टी ने क्या प्रतिक्रिया दी है, विस्तार से जानने के लिए पढ़ें।
विज्ञापन
जयराम रमेश के बयान का अंश - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट की ओर से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा लगाए गए पारस्परिक टैरिफ को अमान्य घोषित किए जाने के बाद कांग्रेस ने शनिवार को सरकार से अंतरिम व्यापार समझौते को रोककर समझौते की शर्तों पर फिर से विचार करने की मांग की। 

विज्ञापन


कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि सरकार को यह भी सुनिश्चित करना चाहिए कि पुनर्विचार दौरान भारतीय किसानों के हितों की पूरी तरह से रक्षा की जाए और सरकार अमेरिकी पक्ष को किसी भी प्रकार की आयात उदारीकरण की अनुमति नहीं दे।

कांग्रेस नेता ने सरकार से पूछे तीखे सवाल
रमेश ने पूरे समझौते पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुप्पी पर सवाल उठाया और कहा कि उन्हें साफ करना चाहिए कि क्या वह ट्रंप के इस बयान से सहमत हैं कि भारत के साथ व्यापार समझौते में कुछ भी नहीं बदला है।
विज्ञापन


कांग्रेस नेता ने पूछा, "क्या मोदी ट्रंप से इस बात पर सहमत हैं कि भारत के साथ व्यापार समझौता अभी भी लागू है?" उन्होंने यह भी बताया कि सरकार की ओर से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

उन्होंने दावा किया कि भारत-अमेरिका अंतरिम समझौता भारतीय किसानों को प्रतिकूल रूप से प्रभावित करेगा और उनकी आजीविका को खतरे में डाल देगा। उन्होंने कहा कि सरकार को स्पष्टीकरण मिलने तक इस समझौते को रोक देना चाहिए और समझौते पर नए सिरे से बातचीत करने का आह्वान किया। कांग्रेस नेता ने कहा "अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट का फैसला बहुत महत्वपूर्ण है और हमारी सरकार को इस व्यापार समझौते को फिलहाल स्थगित रखना चाहिए।"

ये भी पढ़ें- अमेरिका के साथ जल्दबाजी में समझौता?: खरगे ने पीएम मोदी को घेरा, बोले- नासमझी वाली विदेश नीति या एकतरफा सरेंडर

अमेरिका से समझौता हमारे किसानों की आजीविका के लिए खतरा
रमेश ने कहा, "हम मांग करते हैं कि प्रधानमंत्री साफ तौर पर बताएं कि अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद भारत की नीति की समीक्षा की जाएगी और स्पष्टीकरण आने तक हम आयात उदारीकरण का रुख नहीं अपनाएंगे।" उन्होंने आगे कहा कि यह देश के लाखों किसानों की आजीविका की रक्षा और सुरक्षा के लिए है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- HCL Foxcon Event: 'विकसित भारत के लिए मेड इन इंडिया चिप बेहद अहम', पीएम मोदी ने बताया भविष्य का रौडमैप

उन्होंने अमेरिका के कृषि उत्पादों को दी गई विशेष रियायतों का भी जिक्र किया और कहा कि ये हमारे किसानों की आजीविका के लिए खतरा हैं। उन्होंने कहा कि व्यापार समझौते में उल्लेख है कि कपास, सोयाबीन और फलों सहित कृषि उत्पादों पर शुल्क कम किए जाएंगे या पूरी तरह से समाप्त कर दिए जाएंगे। कांग्रेस नेता ने ट्रंप की ओर से 2 फरवरी को घोषित व्यापार समझौते को लेकर मोदी सरकार की ओर से से दिखाई गई जल्दबाजी पर भी सवाल उठाया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें