फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Innovation over Copying: 'एआई के नाम पर नकल' विवाद पर सेबी की नसीहत; कहा- कॉपी करना छोड़, खुद इनोवेट करें

Sat, 21 Feb 2026 08:13 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सेबी के कार्यकारी निदेशक ने कंपनियों को दूसरों की नकल न करने और अपना इनोवेशन बढ़ाने की सलाह दी है। इसके अलावा, एनएसई जल्द ही नैनो-सेकंड ट्रेडिंग शुरू करेगा। पूरी खबर और बाजार पर इसका असर जानने के लिए पढ़ें। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम में बाजार नियामक सेबी के कार्यकारी निदेशक सुनील कदम ने 'इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026' में एक चीनी कंपनी की ओर से बनाए गए रोबोटिक कुत्ते को अपना नवाचार बताकर पेश किए जाने की घटना पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस घटना की चर्चा करते हुए हुए कहा कि है कि भारतीय बाजार में भी दूसरों की 'नकल' करने से बचने और खुद के इनोवेशन पर जोर देने जरूरत है। 

विज्ञापन


रिसर्च पर जोर और एआई को अपनाना है जरूरी 
सुनील कदम ने शनिवार को 21 फरवरी को कहा कि ग्लोबल समिट में किसी चीनी उत्पाद को अपना बताकर पेश करना सही नहीं है, हमें अपने खुद के इनोवेशन करने चाहिए। ऐसी घटनाओं से बचने के लिए भारत को अनुसंधान और विकास में अधिक निवेश करने की आवश्यकता है। कदम ने भरोसा जताया कि भारत में इनोवेशन के क्षेत्र में लीडर बनने की पूरी क्षमता मौजूद है।

व्यापार के बदलते स्वरूप पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आने वाले समय में बिजनेस मॉडल को पूरी तरह बदल देगा। इसके मद्देनजर बाजार को वैल्युएशन और तकनीक के सर्वोत्तम इस्तेमाल के तरीके समझने होंगे। कदम ने स्पष्ट किया कि तकनीक को समझने में हम कितने भी अच्छे या बुरे क्यों न हों, लेकिन हमारे पास एआई तकनीक को समझने और अपनाने के अलावा कोई विकल्प नहीं है।
विज्ञापन


निवेशकों के लिए सेबी ला रहा है नया एआई टूल 
तकनीक के इस नए दौर में खुद को अपडेट करते हुए बाजार नियामक निवेशकों की सुविधा के लिए बड़े कदम उठा रहा है।
• बहुभाषी सॉफ्टवेयर: सेबी जल्द ही एक एआई-आधारित सॉफ्टवेयर लॉन्च करने पर काम कर रहा है।
• इंटरैक्टिव जानकारी: यह नया एआई टूल निवेशकों को किसी भी कंपनी या बाजार के बारे में कई भाषाओं में इंटरैक्टिव तरीके से कहीं अधिक जानकारी उपलब्ध कराएगा।

एनएसई रचेगा इतिहास: 11 अप्रैल से शुरू होगी नैनो-सेकंड ट्रेडिंग
कार्यक्रम में बोलते हुए देश के सबसे बड़े इक्विटी स्टॉक एक्सचेंज 'एनएसई' के मुख्य कार्यकारी और प्रबंध निदेशक आशीष कुमार चौहान ने बाजार की गति को लेकर एक बड़ी घोषणा की। चौहान ने बताया कि भारतीय शेयर बाजार इसी साल 11 अप्रैल से नैनो-सेकंड में ट्रेड निष्पादित करना शुरू कर देगा। यह नई तकनीकी क्षमता दुनिया के सबसे तेज ट्रेडिंग सिस्टम से भी 1,000 गुना अधिक तेज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें