CNG-PNG Price Hike: MGL increased the prices of CNG and PNG in Mumbai: कीमतों में छह रुपये प्रति किलो की बढ़ाेतरी के बाद मुंबई और उसके उपनगरीय इलाकों में सीएनजी गैस की कीमत 86 रुपये प्रति किलो तो पीएनजी गैस की कीमतों में चार रुपये प्रति यूनिट की बढ़ोतरी के बाद इसकी नई कीमत 52.50 रुपये प्रति एससीएम हो गई है।
महानगर गेस लिमिटेड ने मुंबई और आसपास के इलाके में रहने वाले लोगों के लिए सीएनजी और पीएनजी गैस की कीमतों को बढ़ाने का फैसला किया है। सीएनजी गैस की कीमतों में छह रुपये प्रति किलो जबकि पीएनजी गैस की कीमत में चार रुपये प्रति यूनिट की बढ़ाेतरी की गई है।
सीएनजी छह रुपये प्रति किलो तो पीएनजी चार रुपये प्रति यूनिट महंगा हुआ
विज्ञापन
कीमतों में छह रुपये प्रति किलो की बढ़ाेतरी के बाद मुंबई और उसके उपनगरीय इलाकों में सीएनजी गैस की कीमत 86 रुपये प्रति किलो हो गई है। वहीं, पीएनजी गैस की कीमतों में चार रुपये प्रति यूनिट की बढ़ोतरी के बाद इसकी नई कीमत 52.50 रुपये प्रति एससीएम हो गई है। बता दें कि महानगर गैस लिमिटेड की सप्लाई में दस फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। ऐसे में सीएनजी और पीएनजी गैस की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।
प्रकृतिक गैस की कीमतों में आया 40% तक का उछाल
पेट्रोलियम मंत्रालय के तहत आने वालपे पेट्रोलियम और विश्लेषण प्रकोष्ठ ने 30 सितंबर को एक अक्तूबर से अगले छह महीने के लिए घरेलू स्तर पर उत्पादित गैस की कीमतों में छह फीसदी की बढ़ोतरी करने का फैसला किया था। इससे पहले भी ग्लोबल मार्केट में कीमतों का हवाला देते हुए गैस के भाव में 110 फीसदी की बढ़ोतरी की गई थी। बता दें कि सरकार वर्ष में दो बार प्रत्येक एक अप्रैल और 30 सितंबर को गैस की कीमतों संशोधन करती है।