नागर विमानन मंत्रालय ने बोइंग 787 विमानों को GAGAN अनुपालन (Compliance) से वर्ष 2025 तक छूट दे दी है।
GAGAN (GPS Aided GEO Augmented Navigation) एक भारतीय सैटेलाइट आधारित ऑग्मेंटेशन सिस्टम है जिसे विमान को आवश्यक नेविगेशन मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए लागू किया गया है।
नेशनल सिविल एविएशन पॉलिसी 2016 के सेक्शन 26 के सब-सेक्शन a के तहत बोइंग 787 विमानों को यह छूट दी गई है। नागर विमानन मंत्रालय की संयुक्त सचिव रुबीना अली की ओर से इस बारे में नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।
सरकार के एक सीनियर अधिकारी ने समाचार एजेंसी से बातचीत में गुरुवार को कहा है कि सरकार ने विमान निर्माता बोईंग को अपने 787 ड्रीमलाइनर विमानों को दिसंबर 2025 के अंत तक गगन नेविगेशन सिस्टम से लैस करने को कहा है।
GPS Aided Geo Augmented Navigation या GAGAN को इसरो (Indian Space Research Organisation) और एआईआई ( Airports Authority of India) ने संयुक्त रूप से विकसित किया है।