फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन का औद्योगिक उत्पादन 17 साल के निचले स्तर पर, 2002 के बाद सबसे कम

Wed, 14 Aug 2019 11:32 AM IST
प्रदीप पांडे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
china's industrial production - फोटो : wsj
विज्ञापन

चीन में औद्दोगिक उत्पादन में पिछले 17 सालों में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई है। निवेश और खुदरा बिक्री में गिरावट के साथ ही औद्योगिक उत्पादन की वृद्धि दर जुलाई महीने में 2002 के निचले स्तर पर आ गयी।

विज्ञापन


बुधवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों में इसका खुलासा हुआ। आंकड़ों के मुताबिक जुलाई महीने में चीन के औद्योगिक उत्पादन की वृद्धि दर 4.80 फीसदी जो कि 2002 के बाद का सबसे निचला स्तर है। बता दें कि जून में यह दर 6.30 फीसदी थी।

ब्लूमबर्ग न्यूज के एक सर्वे के मुताबिक जुलाई में चीन के औद्योगिक उत्पादन की वृद्धि दर छह प्रतिशत रहने का पूर्वानुमान था। आंकड़ों से इस बात के भी संकेत हैं कि चीन में उपभोक्ता मांग में गिरावट आ रही है, क्योंकि खुदरा बिक्री जून के 9.80 फीसदी की तुलना में तेजी से गिरी और जुलाई में 7.60 फीसदी पर आ गयी।
विज्ञापन


इस दौरान दीर्घकालिक निवेश की वृद्धि दर भी कम होकर 5.70 फीसदी पर आ गयी। चीन की अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर दूसरी तिमाही में 6.20 फीसदी पर आ गयी। यह करीब तीन दशक की सबसे कम दर है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें