फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Exports: वाणिज्य मंत्रालय ने बताया, चीन में दुर्लभ धातुओं के निर्यात आवेदनों को मंजूरी, देशों का खुलासा नहीं

Sun, 08 Jun 2025 03:08 AM IST
ज्योति भास्कर एजेंसी, बीजिंग।

सार

अपनी आर्थिक और व्यापार नीतियों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहने वाला चीन इस बार निर्यात आवेदनों को मंजूरी देने के कारण चर्चा में है। चीनी वाणिज्य मंत्रालय से जारी बयान के मुताबिक चीन दुर्लभ धातुओं के निर्यात पर सहमत हो गया है। हालांकि, अभी किन देशों में माल भेजा जा सकेगा, इसका खुलासा नहीं किया गया है। ऐसे में यह स्पष्ट नहीं है कि ये मंजूरी भारत पर भी लागू है या नहीं।
विज्ञापन
चीन की सरकार ने निर्यात पर बड़ा फैसला लिया (सांकेतिक) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चीन ने शनिवार को दुर्लभ पृथ्वी धातुओं के लिए कुछ निर्यात लाइसेंस आवेदनों को मंजूरी दे दी है। इन धातुओं का इस्तेमाल ऑटोमोबाइल, सेमीकंडक्टर, मोबाइल फोन और कई अन्य इलेक्ट्रानिक उद्योगों के निर्माण में किए जाते हैं। चीनी वाणिज्य मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने कहा कि रोबोटिक्स और इलेक्ट्रिक वाहनों जैसे उद्योगों के लिए दुर्लभ पृथ्वी तत्वों (रेअर अर्थ मटेरियल) की बढ़ती वैश्विक मांग को देखते हुए यह मंजूरी दी गई है। हालांकि, अभी चीन की तरफ से यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि निर्यात लाइसेंस आवेदन की मंजूरी किन-किन देशों की दी गई है।

विज्ञापन


दो महीने पहले चीन से दुर्लभ पृथ्वी धातुओं के निर्यात पर प्रतिबंध लगा था
बता दें कि चार अप्रैल को चीन ने दुर्लभ पृथ्वी धातुओं के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया था। चीन के इस फैसले से दुनियाभर की ऑटो इंडस्ट्री में हाहाकार मच गया है। जापान में सुजुकी ने स्विफ्ट कार का प्रॉडक्शन रोक दिया है, तो भारत में भी कंपनियों के सामने मैन्युफैक्चरिंग रोकने की नौबत आ रही है।

ये भी पढ़ें- World Bank: भारत ने 2011 से 2023 के बीच 17 करोड़ से अधिक लोगों को घोर गरीबी से बाहर निकाला, विश्व बैंक का दावा
विज्ञापन


इन धातुओं का इस्तेमाल मिसाइल बनाने में भी किया जाता है
विशेषज्ञों के अनुसार चीन ने यह फैसला अमेरिकी की ओर से लगाए गए टैरिफ के बाद लिया था। हालांकि, चीन का कहना है कि इन धातुओं का इस्तेमाल मिसाइल बनाने में भी किया जाता है इसलिए वह इसके निर्यात पर प्रतिबंध लगा रहा है। बता दें कि अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी के अनुसार, दुर्लभ पृथ्वी धातुएं 17 तत्वों से मिलकर बनी धातुओं का एक समूह है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- RBI Survey: भारतीय परिवारों को महंगाई में कमी का भरोसा, बोले- कीमतों का दबाव हो रहा कम

61 प्रतिशत भंडार के साथ पूरी दुनिया में 90 फीसदी निर्यात का नियंत्रण चीन के पास
हालांकि ये कई देशों में मौजूद हैं, लेकिन इसकी खुदाई और प्रोसेसिंग बहुत महंगी है। इससे भारी मात्रा में प्रदूषण भी निकलता है। वर्तमान में दुलर्भ पृथ्वी धातुओं का 61 प्रतिशत भंडार चीन में है और पूरी दुनिया में 90 फीसदी निर्यात नियंत्रित करता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें