फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीपीएफ ब्याज दर में बदलाव नहीं, अप्रैल-जून में 8 फीसदी ही रहेगी

Thu, 11 Apr 2019 01:59 AM IST
गौरव द्विवेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
केंद्र सरकार ने नए वित्त वर्ष की पहली तिमाही अप्रैल-जून के लिए सामान्य भविष्य निधि (जीपीएफ) तथा अन्य संबंधित योजनाओं पर ब्याज दर 8 फीसदी को बरकरार रखा है। जनवरी-मार्च में भी यही दर थी। 
विज्ञापन

आर्थिक मामलों के विभाग ने अधिसूचना जारी कर कहा कि जीपीएफ और अन्य सामान्य बचत योजनाओं पर ब्याज दर एक अप्रैल से 30 जून 2019 के लिए 8 फीसदी होगी।

यह ब्याज दर केंद्र सरकार के कर्मचारियों, रेलवे कर्मियों और सुरक्षा बलों के भविष्य निधि पर लागू होगी। पिछले महीने सरकार ने नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट और पीपीएफ जैसी छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरों में भी कोई बदलाव नहीं किया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें