फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RBI MPC: 'टैरिफ अनिश्चितताओं के बीच आरबीआई को सतर्क रहने की जरूरत'; एमपीसी बैठक में बोले गवर्नर, मिनट्स जारी

Wed, 20 Aug 2025 07:16 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

RBI MPC Minutes: भारतीय रिजर्व बैंक ने बुधवार को 4-6 अगस्त के दौरान आयोजित मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक के मिनट्स जारी किए। मिनट्स में बताया गया है कि आरबीआई गवर्नर के साथ एमपीसी के अन्य सभी पांच सदस्यों ने भी अल्पकालिक उधार दर (रेपो) को 5.5 प्रतिशत पर बरकरार रखने के पक्ष में मतदान किया था। आइए इस बारे में विस्तार से जानें।
विज्ञापन
संजय मल्होत्रा - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने इस महीने की शुरुआत में हुई मौद्रिक नीति समिति की बैठक के दौरान प्रमुख ब्याज दरों पर यथास्थिति रखने के पक्ष में मतदान किया था। आरबीआई गवर्नर ने कहा था कि केंद्रीय बैंक को सतर्क रहने की जरूरत है, क्योंकि टैरिफ की अनिश्चितताएं बढ़ रही हैं।

4 से 6 अगस्त के बीच हुई थी मौद्रिक नीति समिति की बैठक

भारतीय रिजर्व बैंक ने बुधवार को 4-6 अगस्त के दौरान आयोजित मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक के मिनट्स जारी किए। आरबीआई गवर्नर के साथ एमपीसी के अन्य सभी पांच सदस्यों ने भी अल्पकालिक उधार दर (रेपो) को 5.5 प्रतिशत पर बरकरार रखने के पक्ष में मतदान किया था।

विज्ञापन


गवर्नर ने कहा, "कुल मिलाकर, हमारी अर्थव्यवस्था मजबूती, स्थिरता और अवसर की तस्वीर पेश करती है। भारत की मजबूत बुनियाद, विकास को बढ़ावा देने वाली नीतियां और दूरदर्शी आर्थिक रणनीति स्पष्ट रूप से इसे मजबूत स्थिति में रखती है।" उन्होंने कहा कि हालांकि विकास दर स्थिर बनी हुई है, लेकिन खाद्य कीमतों में नरमी के कारण मुद्रास्फीति के परिणाम अपेक्षाकृत अधिक अनुकूल रहे हैं।

निकट भविष्य में महंगाई कम रहने की आशंका

मल्होत्रा ने कहा, "हालांकि निकट भविष्य में मुद्रास्फीति लक्ष्य से कम रहने की संभावना है, और मासिक आंकड़े 2 प्रतिशत के निचले सहनशीलता बैंड को भी पार कर सकते हैं, लेकिन तीसरी तिमाही से मुख्य मुद्रास्फीति में थोड़ी वृद्धि होने का अनुमान है। टैरिफ की अनिश्चितताएं अब भी उभर रही हैं।" उन्होंने कहा कि वैश्विक मोर्चे पर अनिश्चितता की वर्तमान स्थिति को देखते हुए मौद्रिक नीति पर सतर्क रहने की आवश्यकता है।

विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें