फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CCI: रेलवे के टेंडर में सामने आई बड़ी हेरा-फेरी, सीसीआई ने इन सात कंपनियों पर लगाया जुर्माना

Thu, 09 Jun 2022 05:04 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

रिपोर्ट के मुताबिक, इन सात कंपनियों के दस लोगों को इस मामले में लिप्त पाया गया है। सीसीआई ने कहा है कि कंपटीशन एक्ट के नियमों का उल्लंघन करने के मामले में दोषी पाए जाने पर इन कंपनियों पर औसत टर्नओवर को पांच फीसदी जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन
रेलवे - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने भारतीय रेलवे के एक टेंडी में गुटबंदी और निविदाओं में बोली में हेरा-फेरी के मामले में सात फर्मों को दोषी पाया है और उन्हें जुर्माने की कार्रवाई करते हुए दंडित किया है।

विज्ञापन


सीसीआई ने पाया कि कंपनियों/फर्मों ने प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से कीमतों का निर्धारण, निविदाएं आवंटित करने, आपूर्ति और बाजार को नियंत्रित करने, बोली की कीमतों को समन्वयित करने और बोली प्रक्रिया में धांधली करके रेलवे को सुरक्षात्मक ट्यूबों की आपूर्ति में शामिल पाया गया है। नियामक ने कहा कि गुटबंदी में लिप्त कंपनियों में एक के द्वारा फाइल कम पेनल्टी के आवेदन के आधार पर यह मामला शुरू किया गया था। रिपोर्ट के मुताबिक, इन सात कंपनियों के दस लोगों को इस मामले में लिप्त पाया गया है। सीसीआई ने कहा है कि कंपटीशन एक्ट के नियमों का उल्लंघन करने के मामले में दोषी पाए जाने पर इन कंपनियों पर औसत टर्नओवर को पांच फीसदी जुर्माना लगाया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें