गेल के कार्यकारी निदेशक केबी सिंह के अलावा चार अन्य व्यक्ति को भी रिश्वत लेने के मामले में गिरफ्तार किया गया है, जिसमें वडोदरा स्थित एडवांस इंफ्रास्ट्रक्चर के निदेशक सुरेंद्र कुमार का भी नाम शामिल है।
सीबीआई ने गेल के कार्यकारी निदेशक को 50 लाख रुपये रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। दरअसल गैस परियोजनाओं में कुछ ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए पैसे का आदान प्रदान किया गया था।
विज्ञापन
गेल के कार्यकारी निदेशक केबी सिंह के अलावा चार अन्य व्यक्ति को इस मामले में गिरफ्तार किया गया है, जिसमें वडोदरा स्थित एडवांस इंफ्रास्ट्रक्चर के निदेशक सुरेंद्र कुमार का भी नाम शामिल है। बताया जा रहा है कि यह रिश्वत दो गेल पाइपलाइन परियोजनाओं श्रीकाकुलम से अंगुल और विजयपुर से औरैया में कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए दी गई थी।
रिश्वत की सूचना मिलने पर पुलिस ने सोमवार को एक ऑपरेशन ते तहत आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस घटना के बाद पुलिस दिल्ली, नोएडा और विशाकापट्टनम में तलाशी अभियान चला रही है।