फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IOC: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के लिए 10 लोगों का साक्षात्कार, गेल प्रमुख संदीप गुप्ता की हुई 'वाइल्डकार्ड' एंट्री

Sun, 11 Aug 2024 10:02 PM IST
निर्मल कांत बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

IOC: इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के नए प्रमुख की नियुक्ति के लिए खोज एवं चयन समिति के सामने करीब एक दर्जन उम्मीदवार साक्षात्कार के लिए पेश हुए। आवेदन करने वाले करीब साठ उम्मीदवारों में से 10 को साक्षात्कार के बुलाया गया था। गेल के प्रबंध निदेशक संदीप गुप्ता की वाइल्ड कार्ड एंट्री मानी जा रही है।
विज्ञापन
इंडियन ऑयल - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) के नए प्रमुख की नियुक्ति के लिए खोज एवं चयन समिति के सामने करीब एक दर्जन उम्मीदवार साक्षात्कार के लिए पेश हुए। आवेदन करने वाले करीब साठ उम्मीदवारों में से 10 को साक्षात्कार के बुलाया गया था। गेल के प्रबंध निदेशक संदीप गुप्ता की वाइल्ड कार्ड (जिन्हें समिति द्वारा स्वतंत्र रूप से चुना जाता है) एंट्री मानी जा रही है। सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी।  

विज्ञापन


मामले की जानकारी रखने वाले तीन सूत्रों ने बताया कि गुप्ता ने आवेदन नहीं किया था। लेकिन उन्हें  साक्षात्कार के लिए बुलाया गया था। उन्होंने आवेदन करने वाले दस उम्मीदवारों को आमंत्रित किया था। गुप्ता 11वें व्यक्ति थे, जिनका साक्षात्कार लिया गया।  गुप्ता अक्तूबर 2022 में गेल के सीएमडी नियुक्ति होने से पहले आईओसी में निदेशक (वित्त) पद पर थे। 

आईओसी के निदेशक मंडल के दो निदेशकों में सतीश कुमार वदुगुड़ी (विपणन निदेशक) और अरविंद कुमार (रिफाइनरी निदेशक) शामिल हैं। कंपनी के पांच कार्यकारी निदेशकों का भी साक्षात्कार लिया गया। सूत्रों ने बताया कि इस बैठक में भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) के निदेशक (विपणन) सुखमल कुमार जैन और कंपनी के निदेशक (रिफाइनरी) एस. खन्ना शामिल हुए। 

विज्ञापन

समिति श्रीकांत माधव वैध के स्थान पर नए प्रमुख की तलाश कर रही है, जिनका एक साल का सेवा विस्तार 31 अगस्त को समाप्त हो रहा है। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने जून में उन इंजीनियरों, चार्टर्ड अकाउंटेंट और कॉस्ट अकाउंटेंट से आवेदन मांगे थे, जिनके पास अग्रणी संस्थानों से स्नातकोत्तर प्रबंधन की डिग्री हो और जिन्हें आईओसी में शीर्ष पद के लिए नेतृत्व की भूमिका के लिए कम से कम पांच साल का अनुभव हो। 

वैध ने 1 जुलाई 2020 को भारत की सबसे बड़ी तेल कंपनी के अध्यक्ष के रूप में पदभार संभाला था। उन्होंने पिछले साल 31 अगस्त को सेवानिवृत्त होना था। लेकिन उन्हें एक साल का विस्तार दिया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें