फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तोहफा: एसबीआई-एचडीएफसी के बाद केनरा बैंक ने भी उठाया यह बड़ा कदम, ग्राहकों का होगा फायदा

Thu, 03 Mar 2022 11:17 AM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Canara Bank Hikes FD Interest Rates: एक रिपोर्ट के मुताबिक, एसबीआई और एचडीएफसी बैंक के बाद अब कैनरा बैंक ने भी अलग-अलग मैच्योरिटी अवधि की एफडी पर ब्याज दर में 25 बेसिस प्वाइंट्स तक की वृद्धि की है। एफडी पर बदली हुई ब्याज दरें एक मार्च से लागू होंगी।
विज्ञापन
कैनरा बैंक - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एसबीआई, एचडीएफसी, एक्सिस और सेंट्रल बैंक के बाद अब केनरा बैंक ने भी अपने ग्राहकों को तोहफा दिया है। जी हां, सार्वजनिक क्षेत्र के इस बैंक ने भी फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) पर दी जाने वाली ब्याज दर में बढ़ोतरी कर दी है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, बैंक ने अलग-अलग मैच्योरिटी अवधि की एफडी पर ब्याज दर में 25 बेसिस प्वाइंट्स तक की वृद्धि की है। 

विज्ञापन


नई ब्याज दरें एक मार्च से लागू
रिपोर्ट के मुताबिक, एफडी पर बदली हुई ब्याज दरें एक मार्च से लागू होंगी। इसमें कहा गया है कि ब्याज दरों में ये बदलाव दो करोड़ रुपये से कम के फिक्स्ड डिपॉजिट निवेश पर लागू होंगी। बैंक की वेबसाइट पर मुहैया कराई गई जानकारी के मुताबिक, नए बदलाव के तहत 7 से 45 दिनों में मैच्योर होने वाली एफडी पर 2.90 प्रतिशत की दर से ब्याज दिया जाएगा, जबकि 46 दिनों से लेकर 90 दिनों में मैच्योर होने वाली एफडी पर 3.90 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा। इसके अलावा, 180 दिनों या उससे कम अवधि पर 4.40 फीसदी, 2 से 3 साल की अवधि वाली एफडी पर 5.20 फीसदी ब्याज दिया जाएगा। 

वरिष्ठ नागरिकों को ज्यादा फायदा
अन्य अवधि की एफडी पर नजर डालें तो केनरा बैंक 2 साल से ज्यादा लेकिन 3 साल से कम वाली एफडी पर 5.20 फीसदी ब्याज देगा, 3 साल से ज्यादा लेकिन 5 साल से कम की अवधि वाली फिक्स्ड डिपॉजिट के लिए 5.25 फीसदी के बजाय 5.45 फीसदी ब्याज मिलेगा। इसके अलावा बैंक वरिष्ठ नागरिकों द्वारा किए गए एफडी निवेश पर 50 बेसिस प्वाइंट अधिक ब्याज देगा। गौरतलब है कि अधिकतम 25 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी 5 से 10 साल के फिक्स्ड डिपॉजिट स्लैब के लिए की गई है और ब्याज दर बढ़कर 5.5 फीसदी हो गई है। 
विज्ञापन


दूसरे बैंक दे रहे इतना लाभ
बता दें कि केनरा बैंक से पहले एसबीआई-एचडीएफसी समेत कई बैंकों ने ग्रोहकों को राहत देते हुए एफडी में मिलने वाली ब्याज दरों में बदलाव किया है। एचडीएफसी ने 2 करोड़ रुपये से कम की एफडी पर ब्याज दरों में 5 से 10 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी की थी। जो 14 फरवरी से लागू हैं। बैंक ने 1 साल की एफडी की ब्याज दर को 10 बेसिस प्वाइंट बढ़ाकर 4.9 फीसदी से 5 फीसदी और 3 साल से 5 साल तक 5 बेसिस प्वाइंट से 5.40 फीसदी से बढ़ाकर 5.45 फीसदी कर दिया था। 

एसबीआई ने ये बदलाव किया
एसबीआई ने बीते दिनों एफडी की ब्याज दरों में बदलाव करते हुए दो से तीन साल की अवधि के लिए एफडी पर ब्याज दरों को बढ़ाकर 5.20 फीसदी कर दिया गया था। 2 से 5 साल की एफडी जमा अवधि पर दरों को बढ़ाकर 5.45 फीसदी किया गया था। वहीं, 5 से 10 साल की अवधि वाली एफडी जमा के लिए, ब्याज दरों को संशोधित कर 5.50 फीसदी कर दिया गया था। एसबीआई की ओर से संशोधित ब्याज दरें 2 करोड़ रुपये से कम की फिक्स्ड डिपॉजिट पर लागू हैं। 

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में ब्याज
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया और यूको बैंक ने भी एफडी पर ब्याज दरें बढ़ाई हैं। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की नई ब्याज दरों पर नजर डालें तो 7 से 14 दिन की एफडी पर 2.75 फीसदी, 15 से 45 दिन पर 2.90 फीसदी, 46 से 90 दिन पर 3.25 फीसदी, 91 से 179 दिन पर 3.80 फीसदी, 180 से 364 दिन पर 4.25 फीसदी, 1 साल से 2 साल से कम पर 5 फीसदी, 2 साल से 5 साल से कम पर 5.10 फीसदी, वहीं 5 साल से 10 साल तक की एफडी पर नई ब्याज दर 5.15 फीसदी कर दी गई है। 

यूको बैंक की ब्याज दरें इतनी हुईं
इसी तरह यूको बैंक ने भी विभिन्न अवधि की एफडी पर अपनी ब्याज दरों में बदलाव किया है। इस बदलाव के बाद 7 से 29 दिन की एफडी पर नई ब्याज दर 2.55 फीसदी, 30 से 45 दिन पर 2.80 फीसदी, 46 से 90 दिन पर    3.55 फीसदी, 91 से 180 दिन पर 3.70 फीसदी, 181 से 364 दिन    पर 4.40 फीसदी, 1 साल तक की अवधि पर 5.10 फीसदी, 1 साल 1 दिन से 3 साल तक की अवधि की एफडी पर 5.10 फीसदी, 3 साल 1 दिन से 5 साल से कम तक की अवधि की एफडी पर 5.30 फीसदी और 5 साल और उससे ज्यादा की अवधि के फिक्सड डिपॉजिट पर 5.10 फीसदी की ब्याज दर तय की गई है।

एक्सिस बैंक ने ब्याज दरें कीं संशोधित
एक्सिस बैंक ने बीती 20 जनवरीसे एफडी पर ब्याज दरों में संशोधित कर दिया है। ये बदलाव 2 करोड़ रुपये से कम जमा पर किए गए हैं। एक्सिस बैंक 7 दिनों और 29 दिनों के बीच मैच्योरिटी के साथ एफडी पर 2.50 फीसदी की ब्याज दर की पेशकश कर रहा है। 30 दिनों से 3 महीने से कम की एफडी के लिए 3 फीसदी, जबकि 3 महीने और 6 महीने से कम एफडी के लिए 3.5 फीसदी की ब्याज दर की पेशकश कर रहा है। बता दें एक्सिस बैंक 7 दिनों से लेकर 10 साल तक की अलग-अलग अवधि में एफडी पेश करता है। वरिष्ठ नागरिकों को 7 दिन से 10 साल में मैच्योर होने वाली जमा पर 2.5 फीसदी से 6.50 फीसदी तक की ब्याज दर मिलेगी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें