फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CAG: मंजूरी के बगैर 3.3 लाख मालगाड़ी डिब्बे चलाने पर उठे सवाल, कैग ने कही यह बड़ी बात

Tue, 28 Mar 2023 10:51 PM IST
अभिषेक दीक्षित बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कैग ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि कार्यशालाओं और टर्मिनल में मरम्मत के बाद बिना एनसीओ मंजूरी के 3.30 लाख वैगन को मंजूरी दी गई। यह सुरक्षा के साथ समझौता है।
विज्ञापन
मालगाड़ी - फोटो : ani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) ने देश में तटस्थ नियंत्रण कार्यालय (एनसीओ) की मंजूरी के बिना मरम्मत किए गए 3.30 लाख से अधिक मालगाड़ियों के डिब्बों को परिचालन में रखे जाने को लेकर चिंता जताई है। कैग का कहना है कि यह सुरक्षा के साथ समझौता है। कार्यशालाओं और यार्ड में तटस्थ नियंत्रण कार्यालय का काम मरम्मत वाले या समय-समय पर दुरुस्त होने के लिए आए मालगाड़ियों के डिब्बों को परिचालन के लिए भेजने से पहले उसकी स्वतंत्र रूप से जांच करना है।

विज्ञापन


एनसीओ की मंजूरी महत्वपूर्ण है। कार्यशालाओं में मरम्मत किए गए मालगाड़ियों के डिब्बे (वैगन) की जांच तटस्थ ट्रेन परीक्षक (एनटीएक्सआर) करते हैं। जिस वैगन को फिट होने का प्रमाण मिलता है, उन्हें ही सेवा में शामिल किया जा सकता है। जिन डिब्बों में खामियां पाई जाती हैं, परीक्षक उस पर ध्यान देने के लिए उसे अपने नियंत्रण में रखते हैं।

कैग ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि कार्यशालाओं और टर्मिनल में मरम्मत के बाद बिना एनसीओ मंजूरी के 3.30 लाख वैगन को मंजूरी दी गई। यह सुरक्षा के साथ समझौता है। इसने यह भी कहा कि माल परिचालन सूचना प्रणाली (एफओआईएस) 2016-17 से 2020-21 के आंकड़ों के विश्लेषण से पता चला है कि रुकने का समय कुल यात्रा समय के आधे के करीब था और इसलिए औसत गति भी आधे के करीब थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें