एविएशन रेगुलेटर डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) ने पायलट ट्रेनिंग से जुड़ी कथित चूक के मामले में इंडिगो पर 20 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। एयरलाइन ने इस आदेश को चुनौती देने का फैसला किया है।
नियामक फाइलिंग के अनुसार, DGCA ने 26 सितंबर को इंडिगो को जुर्माने की जानकारी दी। यह जुर्माना कैटेगरी C एयरपोर्ट्स पर पायलट ट्रेनिंग के दौरान "मान्यता प्राप्त सिमुलेटर का इस्तेमाल न करने" के आरोप में लगाया गया है। कैटेगरी C हवाई अड्डों को आमतौर पर चुनौतीपूर्ण अप्रोच और ऑपरेशनल परिस्थितियों के लिए जाना जाता है। इंडिगो ने कहा है कि वह इस आदेश को उचित अपीलीय प्राधिकरण के समक्ष चुनौती देने की प्रक्रिया में है।