फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनेस: अमेजन, फ्लिपकार्ट पर 10-10 लाख व जियोमार्ट पर पांच लाख का जुर्माना, सीसीपीए ने की कार्रवाई

Sun, 27 Sep 2026 04:53 AM IST
ज्योति भास्कर बिजनेस डेस्क, अमर उजाला।
विज्ञापन
कारोबार और वाणिज्य जगत की अहम खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

सीसीपीए ने अमेजन, फ्लिपकार्ट पर 10-10 लाख व जियोमार्ट पर पांच लाख का जुर्माना लगाया

विज्ञापन

केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) ने अमेजन व फ्लिपकार्ट पर 10-10 लाख रुपये व जियोमार्ट पर पांच लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। तीनों ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर साइक्लोसिनोन हर्बिसाइड नामक बिना पंजीयन वाले कृषि-रसायन उत्पाद को बेचने और उसका विज्ञापन करने का आरोप है। 22 सितंबर के एक अलग आदेश में उपभोक्ता संरक्षण नियामक ने तीनों ई-कॉमर्स कंपनियों को उस उत्पाद की बिक्री और विज्ञापन तुरंत रोकने का निर्देश दिया है जिसे उसके एक्टिव इंग्रीडिएंट के रसायन नाम या उसके कंपोजिशन का खुलासा किए बिना बेचा जा रहा था। सीसीपीए ने इन प्लेटफॉर्म्स को ऐसे उत्पाद की लिस्टिंग रोकने के लिए सेल्फ-ऑडिट करने का भी निर्देश दिया जो मौजूदा कानूनों का उल्लंघन करते हैं या उपभोक्ता की सुरक्षा के लिए खतरा पैदा करते हैं। नियामक ने तीन प्लेटफॉर्म से 15 दिनों के भीतर अनुपालन रिपोर्ट जमा करने को कहा है।

दरअसल, सीसीपीए को केंद्रीय कृषि मंत्रालय से मिली एक शिकायत के बाद यह जांच शुरू हुई। इसे मूल रूप से क्रॉप केयर फेडरेशन ऑफ इंडिया (सीसीएफआई) ने दर्ज कराया था। जांच के दौरान कृषि मंत्रालय ने सीसीपीए को बताया कि साइक्लोसिनोन नाम का कोई भी रसायन कीटनाशक अधिनियम-1968 की अनुसूची में शामिल नहीं है। इसका मतलब है कि इस उत्पाद की बिक्री और मार्केटिंग में कानून के तहत जरूरी सुरक्षा, बायो-एफिकेसी, गुणवत्ता और कानूनी जांच को नजरअंदाज किया गया। सीसीपीए ने पाया कि मार्केटप्लेस ने उत्पाद की लिस्टिंग को लाइव करने से पहले उसके रेगुलेटरी स्टेटस की पर्याप्त स्वतंत्र जांच नहीं की थी

 

विज्ञापन

अनुसंधान व उससे जुड़े उपकरणों से भी हटाएं जीएसटी: हर्ष गोयनका
उद्योगपति हर्ष गोयनका ने सोशल मीडिया पोस्ट में जीएसटी को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने लिखा कि मुझे खुशी है कि बीसीसीआई को टैक्स में राहत मिलती है। वह प्रोत्साहन का हकदार है। लेकिन शोध प्रयोगशालाओं को आवश्यक उपकरणों और सॉफ्टवेयर पर क्यों टैक्स चुकाना पड़ता है? अनुसंधान और विकास को भी जीएसटी से मुक्त कर भारत के भविष्य के निर्माण में मदद की जाए। 

 टाटा की एरिस कॉम्पैक्ट सेडान लॉन्च, शुरुआती कीमत 5.29 लाख

टाटा कार्स ने एरिस कॉम्पैक्ट सेडान लॉन्च की है। इसे विशेष रूप से व्यक्तिगत कार खरीदारों के लिए तैयार किया गया है। इसकी शुरुआती कीमत 5.29 लाख रुपये है। यह सेडान पेट्रोल और आईसीएनजी विकल्पों में उपलब्ध होगी। ग्राहकों को इसमें एएमटी सुविधा भी मिलेगी। एरिस सभी डीलरशिप पर उपलब्ध है। पेट्रोल मॉडल की शुरुआती कीमत 5.29 लाख रुपये और आईसीएनजी मॉडल की 6.29 लाख रुपये है। इसकी बुकिंग शुरू हो गई है और डिलीवरी 11 अक्तूबर से शुरू होगी। शैलेश चंद्रा, प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी, टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड ने कहा, एरिस हमारे ग्राहकों की प्रगति और व्यक्तित्व का प्रतीक है। इसे विशेष रूप से व्यक्तिगत स्वामित्व के लिए तैयार किया गया है। एरिस में एलईडी हेडलैंप, डीआरएल और अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। इसमें 26.03 सेंटीमीटर का एचडी टचस्क्रीन और वायरलेस कारप्ले/एंड्रॉइड ऑटो जैसी तकनीक है। सुरक्षा के लिए इसमें छह एयरबैग, ईएसपी, एबीएस और 360 डिग्री कैमरा शामिल हैं। यह केवल निजी खरीदारों के लिए उपलब्ध होगी, फ्लीट उपयोग के लिए नहीं।

 

विज्ञापन

व्यापार पर जेडब्ल्यूजी की बैठक: अक्तूबर में भारत आ सकता है बांग्लादेशी प्रतिनिधिमंडल

बांग्लादेश का एक प्रतिनिधिमंडल व्यापार संयुक्त कार्यबल (जेडब्ल्यूजी) की बैठक के लिए अक्तूबर की शुरुआत में नई दिल्ली आ सकता है। सूत्रों ने शनिवार को बताया कि बैठक में दोनों पक्ष द्विपक्षीय व्यापार और आर्थिक मुद्दों पर चर्चा करेंगे, जिसमें दोनों देशों के बीच व्यापारिक संबंधों को और मजबूत करने के तरीके भी शामिल हैं। जेडब्ल्यूजी भारत और बांग्लादेश के लिए व्यापार से जुड़े मामलों पर चर्चा करने और द्विपक्षीय व्यापार से संबंधित मुद्दों को सुलझाने का एक जरिया है। यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब दोनों पड़ोसी देश आर्थिक और व्यापार से जुड़े मुद्दों पर बातचीत जारी रखने की कोशिश कर रहे हैं। दोनों देशों के बीच जेडब्ल्यूजी की 15वीं बैठक 26 और 27 सितंबर, 2023 को ढाका में हुई थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें