फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Biz Updates: NHPC-रेलटेल समेत चार कंपनियों को नवरत्न का दर्जा; मकानों की कीमतों का इंडेक्स घटकर 3.3% पहुंचा

Sat, 31 Aug 2024 02:02 PM IST
विशांत श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
बिजनेस न्यूज एंड अपडेट्स - फोटो : amarujala.com
विज्ञापन
केंद्र सरकार ने अपनी चार कंपनियों सतलुज जल विद्युत निगम लि., नेशनल हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर कॉरपोरेशन लि. (एनएचपीसी), सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लि. और रेलटेल कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लि. को नवरत्न का दर्जा दिया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इन कंपनियों को नवरत्न के रूप में अपग्रेड करने को मंजूरी दे दी है। देश में अब 25 सरकारी स्वामित्व वाली नवरत्न कंपनियां हैं। नवरत्न कंपनियों को केंद्र से मंजूरी लिए बिना 1,000 करोड़ तक निवेश करने की स्वायत्तता होती है।
विज्ञापन


मकानों की कीमतों का इंडेक्स घटकर 3.3% पहुंचा 
पूरे देश में मकानों की कीमतों का इंडेक्स (एचपीआई) जून तिमाही में घटकर 3.3 फीसदी रह गया है। एक साल पहले समान अवधि में यह 5.1 फीसदी रह गया था। मार्च तिमाही में यह 4.1 फीसदी रहा था। आरबीआई यह आंकड़ा 10 बड़े शहरों के पंजीकरण प्राधिकरण से मिले लेनदेन के आधार पर जारी करता है। जिन शहरों की कीमतों के आधार पर यह इंडेक्स तैयार होता है, उनमें अहमदाबाद, बंगलूरू, चेन्नई, दिल्ली, जयपुर, कानपुर, कोच्चि, कोलकाता, लखनऊ और मुंबई हैं। 

एक्सिस बैंक का वीजा और मिंटोक से करार
एक्सिस बैंक ने वीजा और मिंटोक के साथ करार किया है। इसके तहत मर्चेंट के लिए नियो एप लॉन्च किया जाएगा। बैंक के कार्ड्स एवं पेमेंट के प्रमुख संजीव मोघे ने कहा, एप से भुगतान लेनदेन, रिपोर्ट देखने और सीधे सेवा अनुरोध कर सकते हैं। 

आईओसी-आरबीएल का को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड
इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) और आरबीएल बैंक ने साझेदारी में को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड पेश किया है। आईओसी के कार्यकारी निदेशक एनडी माथुर ने कहा, ग्राहक इससे सालाना 250 लीटर तक मुफ्त पेट्रोल ले सकते हैं। हर लेनदेन पर रिवॉर्ड पॉइंट भी मिलेगा।  

37 लाख भरकर सेबी के साथ मामले का निपटान
विस्तार रेलिगेयर मीडिया फंड के निदेशक रहे गुरप्रीत सिंह धिल्लो ने 37 लाख रुपये चुकाकर सेबी के साथ मामले का निपटान कर लिया है। विस्तार सेबी में पंजीकृत वेंचर कैपिटल थी। विस्तार पर आरोप था कि फंड की कथित योजनाओं को बंद नहीं किया था।
विज्ञापन

कच्चे पेट्रोलियम पर विंडफॉल टैक्स घटाकर 1,850 रुपये प्रति टन किया गया 
सरकार ने शनिवार से घरेलू स्तर पर उत्पादित कच्चे तेल पर विंडफॉल टैक्स को 2,100 रुपये प्रति टन से घटाकर 1,850 रुपये प्रति टन कर दिया है। यह कर विशेष अतिरिक्त उत्पाद शुल्क (एसएईडी) के रूप में लगाया जाता है। डीजल, पेट्रोल और जेट ईंधन या एटीएफ के निर्यात पर एसएईडी को 'शून्य' पर बरकरार रखा गया है। 

शुक्रवार देर रात जारी एक आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है कि नई दरें 31 अगस्त 2024 से प्रभावी हैं।  भारत ने पहली बार 1 जुलाई 2022 को विंडफॉल प्रॉफिट टैक्स लगाया, जो उन देशों में शामिल हो गया, जो ऊर्जा कंपनियों के असाधारण मुनाफे पर कर लगाते हैं। पिछले दो हफ्तों में तेल की औसत कीमतों के आधार पर हर पखवाड़े कर दरों की समीक्षा की जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें