फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Biz Updates: टैरिफ के तुलनात्मक मैट्रिक्स से भारत कई उत्पादों पर प्रतिस्पर्धा देने में सक्षम; बोले सिंधिया

Mon, 28 Apr 2025 04:14 AM IST
ज्योति भास्कर बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनेस अपडेट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मौजूदा वैश्विक टैरिफ माहौल के बावजूद भारत के अपने विशाल घरेलू बाजार, बड़े पैमाने पर लाभ और नवाचार पर ध्यान केंद्रित करने के कारण प्रतिस्पर्धी बने रहने की उम्मीद है। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने यह बात कही है। उन्होंने कहा कि अन्य देशों की तुलना में टैरिफ के तुलनात्मक मैट्रिक्स के नजरिए से भी देखा जाए तो भारत अधिक अनुकूल स्थिति में है।

विज्ञापन


पीटीआई को दिए गए एक हालिया साक्षात्कार में, संचार और पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री (डीओएनईआर) सिंधिया ने कहा कि चूंकि अन्य देशों को भी अलग-अलग स्तर के टैरिफ का सामना करना पड़ रहा है, इसलिए भारत संभवतः पहले की तुलना में कई उत्पादों के मामले में "अधिक प्रतिस्पर्धी" बनकर उभरेगा।

उन्होंने कहा कि आकर्षक घरेलू बाजार ने वैश्विक बहुराष्ट्रीय कंपनियों को यहां महत्वपूर्ण उपस्थिति स्थापित करने के लिए आकर्षित किया है। उन्होंने भारत की आर्थिक वृद्धि की मजबूत गति और विनिर्माण एवं नवाचार पर नई दिल्ली की नीति का हवाला दिया।
विज्ञापन


मंत्री ने कहा, "इसलिए मेरा मानना है कि टैरिफ के मौजूदा माहौल के बावजूद, भारत प्रतिस्पर्धी बना रहेगा, क्योंकि उसके पास बड़े पैमाने की अर्थव्यवस्थाएं हैं, क्योंकि नवाचार बड़े पैमाने की अर्थव्यवस्थाओं के साथ आता है, जिससे वह इतने बड़े बाजार की जरूरतों को पूरा करने में सक्षम हो जाता है। इसलिए, अन्य देशों की तुलना में भी, भारत प्रतिस्पर्धी बना रहेगा।"

इंडसइंड बैंक को वित्त वर्ष 2025 में 1960 करोड़ रुपये के नुकसान की आशंका
इंडसइंड बैंक को वित्त वर्ष 2025 में 1960 करोड़ रुपये के नुकसान की आशंका है। रविवार को जारी एक बयान में बैंक ने कहा कि डेरिवेटिव पोर्टफोलियो में लेखांकन खामियों के कारण बैंक को वित्त वर्ष 2025 में 1,960 करोड़ रुपये का नुकसान होगा। नियामकीय फाइलिंग में बैंक ने कहा है कि बाहरी लेखा परीक्षक ने 31 मार्च तक लाभ-हानि पर संचयी प्रतिकूल लेखांकन प्रभाव का आकलन किया। इसके मुताबिक बैंक को 1,959.98 करोड़ रुपये का नुकसान होने की आशंका है। डेरिवेटिव पोर्टफोलियो में लेखांकन चूक का जिक्र कर बैंक ने कहा कि उसने 1 अप्रैल, 2024 से ही आंतरिक डेरिवेटिव ट्रेड बंद कर दिया है। बैंक ने कहा, लेखा परीक्षक की रिपोर्ट में आंतरिक डेरिवेटिव व्यापारों के गलत लेखांकन की पहचान की गई है। काल्पनिक लाभ दर्ज किया जाना लेखांकन विसंगति का मुख्य कारण है।

तेजी से बढ़ रही स्वामित्व वाली संपत्तियों की बिक्री
भारत में सेकंडरी रियल एस्टेट मार्केट ने काफी तेजी से विकास किया है। रियल एस्टेट कंसल्टेंसी फर्म स्क्वायर यार्ड्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इसकी हिस्सेदारी महामारी से पहले की अवधि के 38 फीसदी से बढ़कर बीते वित्त वर्ष 2024-25 में 43 फीसदी पहुंच गई है। वहीं, प्राइमरी मार्केट की हिस्सेदारी बढ़कर 57 फीसदी पहुंच गई है। सेकंडरी रियल एस्टेट मार्केट से तात्पर्य उन संपत्तियों की खरीद और बिक्री से है, जो पहले से ही स्वामित्व में हैं या जिन पर कब्जा है।

  • सेकंडरी संपत्तियों की संख्या 2018-19 के 1.22 से बढ़कर 2024-25 में 2.33 लाख इकाई पहुंच गई।
  • यह रिपोर्ट देश के सात प्रमुख शहरों बंगलूरू, हैदराबाद, मुंबई, नवी मुंबई, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, पुणे और थाणे में मकानों की खरीद-बिक्री के आंकड़ों पर आधारित है। 

एथर एनर्जी के आईपीओ का भाव ग्रे मार्केट में गिरा
चालू वित्त वर्ष का पहला आईपीओ ला रही एथर एनर्जी को बहुत अच्छा भाव नहीं मिल रहा है। ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयर का भाव गिरकर तीन रुपये पर पहुंच गया है, जो पहले 17 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

Trending Videos

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने सेंट्रल कॉटेज इंडस्ट्री एम्पोरियम का किया दौरा
अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने जनपथ स्थित सेंट्रल कॉटेज इंडस्ट्रीज एम्पोरियम का दौरा किया। उपराष्ट्रपति जेडी वेंस अपनी पत्नी उषा वेंस ने परिवार के साथ बीते 21 अप्रैल को द कॉटेज का दौरा किया था। प्रतिनिधियों का सेंट्रल कॉटेज इंडस्ट्रीज कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के प्रबंध निदेशक कमोडोर राजीव अशोक (सेवानिवृत्त), जीएम (एचआर/एडमिन) मीरा सोमानी, जीएम (आईएसडी/आईटी) नवीन कुमार यादव और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया। जेडी वेंस भारतीय मास्टर शिल्पकारों की ओर से बनाई गई कारीगर शिल्प की सजावट और रमणीय श्रृंखला से प्रभावित हुए और उन्होंने एक ही छत के नीचे भारत की कला और शिल्प की विविध रेंज को प्रदर्शित करने के कॉटेज के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने लकड़ी के सामान, पीतल के बर्तन, पेपर माचिस, हर्बल उत्पाद, चाय और हथकरघा में गहरी रुचि ली और विशेष संग्रह से खरीदारी की।

बीएचईएल ने मजबूत राजस्व वृद्धि और रिकॉर्ड ऑर्डर प्रवाह हासिल किया
ऊर्जा और बुनियादी ढांचा क्षेत्र में भारत की अग्रणी इंजीनियरिंग और विनिर्माण उद्यम भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 27,350 करोड़ रुपये का राजस्व दर्ज किया है। यह पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 19 फीसदी की मजबूत वृद्धि दर्शाता है। कंपनी ने वर्ष के दौरान अपने अब तक के सबसे अधिक ऑर्डर प्रवाह भी हासिल की। जो 92,534 करोड़ के बराबर है। इसके साथ, वित्त वर्ष 2024-25 के अंत में बीएचईएल की कुल ऑर्डर बुक 1,95,922 करोड़ हो गई है। इस वर्ष की मुख्य विशेषताएं बिजली क्षेत्र में बीएचईएल ने 81,349 करोड़ रुपये के ऑर्डर जीतकर अपना नेतृत्व बनाए रखा। साथ ही औद्योगिक क्षेत्र ने 11,185 करोड़ रुपये के नए ऑर्डर दर्ज किया। यह परिवहन, रक्षा, प्रक्रिया उद्योग और औद्योगिक उपकरण जैसे क्षेत्रों में कंपनी की विविध उपस्थिति को दर्शाता है।
विज्ञापन

नई दिल्ली: एथर एनर्जी के आईपीओ को पहले दिन 16 प्रतिशत सब्सक्रिप्शन मिला
इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन बनाने वाली कंपनी एथर एनर्जी के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को सोमवार को बोली के पहले दिन 16 प्रतिशत सब्सक्रिपशन मिला। एनएसई पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, आरंभिक शेयर बिक्री में 5,33,63,160 शेयरों के मुकाबले 86,09,406 शेयरों के लिए बोलियां प्राप्त हुईं।

खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों (आरआईआई) के लिए कोटे में 63 प्रतिशत अभिदान प्राप्त हुआ, जबकि गैर-संस्थागत श्रेणी के लिए कोटे में 16 प्रतिशत अभिदान प्राप्त हुआ। एथर एनर्जी लिमिटेड ने शुक्रवार को कहा कि उसने एंकर निवेशकों से 1,340 करोड़ रुपये जुटाए हैं। 304-321 रुपए प्रति शेयर के मूल्य बैंड वाला 2,981 करोड़ रुपए का सार्वजनिक निर्गम 28-30 अप्रैल तक सार्वजनिक अभिदान के लिए उपलब्ध है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें