फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Business Updates: कच्चे तेल की मांग में सबसे आगे रहेगा भारत, अप्रैल-मई में 16,600 करोड़ के आईफोन का निर्यात

Thu, 13 Jun 2024 06:51 AM IST
विशांत श्रीवास्तव अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नई दिल्ली

सार

भारत कच्चे तेल की मांग के मामले में दुनिया में सबसे आगे निकल जाएगा। अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (आईईए) ने बुधवार को ‘ऑयल 2024 रिपोर्ट’ में यह बात बताई है। देश से अप्रैल-मई में 16,600 करोड़ के आईफोन का निर्यात हुआ है।

विज्ञापन
शेयर बाजार, कारोबार और वाणिज्य जगत की अहम खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत कच्चे तेल की मांग के मामले में दुनिया में सबसे आगे निकल जाएगा। 2023 से 2030 के बीच दुनिया के तीसरे सबसे बड़े तेल आयातक देश में क्रूड की खपत में 13 लाख बैरल प्रतिदिन (बीपीडी) की भारी वृद्धि की संभावना है।

विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (आईईए) ने बुधवार को ‘ऑयल 2024 रिपोर्ट’ में कहा, 2023 से 2030 के बीच भारत की तेल मांग चीन के अलावा किसी भी अन्य देश की तुलना में सबसे अधिक बढ़ेगी। इस अवधि में भारत में कच्चे तेल की मांग 2030 तक 13 लाख बीपीडी या 3.2 फीसदी बढ़कर 67 लाख बीपीडी पहुंच जाएगी। 2023 में मांग 54 लाख बीपीडी रही है। भारत में मांग बढ़ने की प्रमुख वजह तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है।
 

देश से अप्रैल-मई में 16,600 करोड़ के आईफोन का निर्यात

एपल ने चालू वित्त वर्ष के पहले दो महीनों यानी अप्रैल-मई में भारत से 16,600 करोड़ रुपये के आईफोन का निर्यात किया है। यह देश के कुल आईफोन उत्पादन का 81 फीसदी है। कंपनी ने दोनों महीनों में एक-एक अरब डॉलर से ज्यादा का निर्यात किया है। पिछले वित्त वर्ष में एपल ने 10 अरब डॉलर मूल्य के आईफोन का निर्यात किया था।

एपल के तीन प्रमुख विक्रेताओं फॉक्सकॉन, पेगाट्रॉन और विस्ट्रॉन का उत्पादन आधारित प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना के तहत उत्पादन मूल्य निर्यात सहित 10.2 अरब डॉलर तक पहुंचने का लक्ष्य है। हालांकि, इसका 25 फीसदी हिस्सा दो माह में ही हासिल कर लिया है। पिछले वित्त वर्ष में कंपनी की देश के कुल मोबाइल फोन निर्यात में 65 फीसदी हिस्सेदारी थी।

एक्सिस बैंक पर लगा 1.66 करोड़ रुपये का जुर्माना

वित्तीय खुफिया इकाई ने धोखाधड़ी का पता लगाने में विफल रहने पर एक्सिस बैंक पर 1.66 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। बैंक की एक शाखा में फर्जी खाता बनाकर संदिग्ध लेनदेन किया गया था। इसका पता लगाने में बैंक विफल रहा था। यह खाता आतंकवाद निरोधी कमांडो बल एनएसजी के नाम से खोला गया था।एक्सिस बैंक के एक कर्मचारी पर दूसरों के साथ मिलकर बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी और घोटाले में शामिल होने का आरोप लगा है।  


 

सभी जीवन बीमा पॉलिसी में देनी होगी कर्ज की सुविधा

बीमा कंपनियों को अब सभी जीवन बीमा बचत उत्पादों में पॉलिसी लोन की सुविधा देनी होगी। इससे पॉलिसीधारक तरलता की जरूरतों को पूरा कर सकेंगे।
भारतीय बीमा विनियामक व विकास प्राधिकरण के मुताबिक, पेंशन उत्पादों के तहत आंशिक निकासी की सुविधा की मंजूरी भी दी गई है। इससे पॉलिसीधारक उच्च शिक्षा या बच्चों की शादी, घर खरीदने, चिकित्सा व गंभीर बीमारी में  वित्तीय जरूरतों को पूरा कर सकेंगे। प्राधिकरण ने पॉलिसी के नियमों व शर्तों की समीक्षा करने वाले नियम फ्री लुक की अवधि भी 15 से बढ़ाकर 30 दिन कर दी है। इरडाई ने कहा, पॉलिसी सरेंडर करने वाले और पॉलिसी जारी रखने वालों के लिए तर्कसंगत और पैसे का मूल्य सुनिश्चित किया जाना चाहिए। 

हेलमेट पर GST घटाने की मांग

अंतरराष्ट्रीय सड़क महासंघ ने जीएसटी परिषद और वित्त मंत्रालय से हेलमेट पर जीएसटी को 18 फीसदी से घटाकर शून्य करने की मांग की है। इससे हेलमेट के इस्तेमाल को बढ़ावा मिलेगा। संघ ने कहा, जीएसटी की दर कम होने से हेलमेट सस्ता हो जाएगा। 

PFS चेयरमैन पर 10 लाख जुर्माना, पद से हटे

सेबी ने कॉरपोरेट गर्वनेंस नियमों को तोड़ने पर पीटीसी इंडिया फाइनेंशियल सर्विसेस (पीएफएस) चेयरमैन राजीब कुमार मिश्रा पर 10 लाख का जुर्माना लगाया है। छह माह तक किसी कंपनी में निदेशक पद लेने पर भी रोक लगाई है। कंपनी के पूर्व एमडी पवन सिंह पर भी 25 लाख का दंड लगाया है। सेबी के आदेश के बाद राजीव कुमार मिश्रा पीएफएस के चेयरमैन पद से हट गए हैं।

विज्ञापन

SBI कैप ने 25 लाख में निपटाया मामला

एसबीआई कैप ट्रस्टी ने सेबी के साथ नियमों के उल्लंघन के मामले में 25 लाख रुपये भरकर निपटान कर लिया है। बुधवार को कंपनी ने बताया कि एसबीआई कैप ट्रस्टी ने सेबी के पास एक अपील फाइल किया था। इसके बाद उसे निपटान करने की मंजूरी मिली।  


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें