फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Biz Updates: कोल इंडिया ने मिड-लेवल तक के एग्जीक्यूटिव्स का अपग्रेड किया पे स्केल

Tue, 03 Feb 2026 10:35 AM IST
लव गौर बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनेस अपडेट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सरकारी स्वामित्व वाली कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) ने अपने मिड-लेवल तक के एग्जीक्यूटिव्स का पे स्केल अपग्रेड कर दिया है, जो 1 जनवरी, 2017 से लागू माना जाएगा। कंपनी ने एक नियामक फाइलिंग में यह जानकारी दी।
विज्ञापन


हालांकि पे रिवीजन का फाइनेंशियल असर 23 अगस्त, 2023 से दिया जाएगा। सोमवार देर रात की फाइलिंग के अनुसार 31 दिसंबर, 2026 तक इस अपग्रेडेशन का कुल अनुमानित फाइनेंशियल असर लगभग 3,400 करोड़ रुपये होगा। कोल इंडिया दुनिया की सबसे बड़ी कोयला उत्पादक कंपनी है और कोयला उत्पादक राज्यों में कई सब्सिडियरी कंपनियों के जरिए काम करती है।

ऑस्ट्रेलिया के केंद्रीय बैंक के ब्याज दरों में हुई वृद्धि
ऑस्ट्रेलिया के केंद्रीय बैंक ने मंगलवार को अपनी बेंचमार्क ब्याज दर में एक चौथाई प्रतिशत अंक की वृद्धि कर इसे 3.85 प्रतिशत कर दिया। यह पिछले साल तीन बार ब्याज दर में कटौती के बाद और बढ़ती मुद्रास्फीति के मद्देनजर किया गया है। 

ऑस्ट्रेलियाई रिजर्व बैंक ने नवंबर 2023 के बाद पहली बार अपनी कैश ब्याज दर में वृद्धि की है, जब यह दर 4.10 प्रतिशत से बढ़कर 4.35 प्रतिशत हो गई थी।

पिछले सप्ताह जारी सरकारी आंकड़ों के अनुसार दिसंबर तक के 12 महीनों में मुद्रास्फीति दर बढ़कर 3.8 प्रतिशत हो गई थी, जिसके बाद ब्याज दर में वृद्धि की व्यापक रूप से उम्मीद की जा रही थी। नवंबर तक वार्षिक दर 3.4 प्रतिशत थी।
विज्ञापन

31 मार्च 2026 को सभी एजेंसी बैंक खुले रहेंगे: आरबीआई
भारतीय रिजर्व बैंक ने जानकारी दी है कि दिनांक 31 मार्च 2026 (मंगलवार) को देशभर के सभी एजेंसी बैंक जनता के लिए खुले रहेंगे। भारतीय रिजर्व बैंक के अनुसार, यह निर्णय वित्त वर्ष 2025-26 के समापन को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, ताकि सरकारी लेनदेन, कर भुगतान और अन्य वित्तीय कार्य समय पर पूरे किए जा सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें