बैंक ऑफ इंडिया के मुनाफे में 7% की वृद्धि
सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ इंडिया ने दिसंबर तिमाही में शुद्ध लाभ में 7 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की, जो बढ़कर 2,705 करोड़ रुपये हो गया। बैंक की इस वृद्धि में नॉन-कोर इनकम का बड़ा योगदान रहा। इसके साथ ही, 14 प्रतिशत की लोन ग्रोथ के दम पर बैंक की कोर नेट इंटरेस्ट इनकम 6 प्रतिशत बढ़कर 6,461 करोड़ रुपये हो गई। नतीजों के बाद बैंक के शेयरों में 5 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखी गई।
एसआरएफ देगी पांच रुपये का लाभांश
एसआरएफ लि. को दिसंबर तिमाही में 432.66 करोड़ रुपये का फायदा हुआ है। एक साल पहले की समान अवधि की तुलना में यह 59.6 फीसदी अधिक है। राजस्व बढ़कर 3,712 करोड़ रुपये रहा। खर्च पिछले वर्ष की इसी अवधि के 3,162 करोड़ रुपये की तुलना में बढ़कर 3,215 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी के बोर्ड ने दूसरे अंतरिम लाभांश के तहत पांच रुपये का लाभांश देने की घोषणा की है।