फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Biz Updates: नितिन गडकरी का दावा- टोल वसूली से ₹8,000 करोड़ का लाभ, आरएफआईडी FASTag प्रणाली का हो रहा असर

Mon, 15 Sep 2025 04:07 AM IST
ज्योति भास्कर बिजनेस डेस्क, अमर उजाला।
विज्ञापन
बिजनेस अपडेट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि आरएफआईडी (FASTag) प्रणाली से टोल वसूली में 8,000 करोड़ रुपये का लाभ हुआ है। पुणे में i-TEK RFID की रजत जयंती पर उन्होंने बताया कि इस तकनीक ने सड़क कर वसूली की प्रक्रिया बदल दी है। पहले टोल प्लाजा पर लंबी कतारें लगती थीं, लेकिन अब इलेक्ट्रॉनिक वसूली से समय और राजस्व दोनों की बचत हो रही है। गडकरी ने कहा कि आगे इस प्रणाली से 10,000 करोड़ रुपये और लाभ की उम्मीद है। साथ ही टोल शुल्क घटाया गया है और यात्रियों की सुविधा के लिए मासिक पास भी शुरू किए गए हैं।
विज्ञापन


ITR दाखिल करने की अंतिम तारीख 15 सितंबर, बदलाव की चल रही खबर फर्जी: आयकर विभाग
आयकर विभाग ने एक्स पर पोस्ट कर बताया कि आयकर रिटर्न (ITR) की अंतिम तारीख को लेकर एक फर्जी खबर चल रही है, जिसमें कहा जा रहा है कि ITR भरने की आखिरी तारीख, जो पहले 31 जुलाई 2025 थी और बाद में बढ़ाकर 15 सितंबर 2025 कर दी गई थी, उसे अब फिर से बढ़ाकर 30 सितंबर 2025 कर दिया गया है। विभाग ने साफ किया कि ITR दाखिल करने की अंतिम तारीख 15 सितंबर 2025 ही है और इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है। विभाग ने करदाताओं से अपील की कि वे सिर्फ आयकर विभाग के आधिकारिक अपडेट्स पर ही भरोसा करें। साथ ही विभाग ने बताया है कि करदाताओं की मदद के लिए उनका हेल्पडेस्क 24x7 काम कर रहा है, जिसमें कॉल, लाइव चैट, वेबएक्स सेशन और ट्विटर/एक्स के जरिये सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।
 
 

फेडरल गवर्नर कुक बोलीं, पद से हटाने के प्रयास खारिज करें
फेडरल रिजर्व की गवर्नर लिसा कुक ने अमेरिकी अपील अदालत से अनुरोध किया है कि वह केंद्रीय बैंक के ब्याज दरों पर अगले मतदान से पहले उन्हें पद से हटाने के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन के प्रयास को खारिज कर दे। शनिवार को दाखिल एक आवेदन में कुक के वकीलों का तर्क है कि ट्रंप प्रशासन ने उन्हें बर्खास्त करने के लिए पर्याप्त कारण नहीं बताए हैं। अदालत ने ट्रंप प्रशासन से कुक के आवेदन पर जवाब मांगा है। 
विज्ञापन

इंडिगो जनवरी 2026 से एथेंस के लिए उड़ानें शुरू करेगी
एयरलाइन इंडिगो जनवरी 2026 से एथेंस, ग्रीस मार्ग पर अपना पहला एयरबस ए321 एक्सएलआर विमान तैनात करेगी। इस विमान की आपूर्ति इस साल के अंत तक होने की उम्मीद है। एयरलाइन ने सोमवार को यह घोषणा की। इंडिगो ने बताया कि इस वित्तीय वर्ष में 10 अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों के लिए अपनी उड़ान सेवाएं शुरू करेगी।

इससे इंडिगो भारत और ग्रीस के बीच सीधी उड़ानें प्रदान करने वाली एकमात्र भारतीय एयरलाइन बन जाएगी। एयरलाइन ने कहा कि उचित अनुमोदन प्राप्त होने पर, एयरलाइन एथेंस को दिल्ली और मुंबई दोनों से जोड़ने का इरादा रखती है, दोनों मार्गों पर तीन साप्ताहिक नॉनस्टॉप उड़ानें संचालित की जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें