फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ODOP: व्यापार और नवाचार को मिली नई दिशा, वाणिज्य मंत्रालय की पहलों से स्टार्टअप और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा

Tue, 22 Jul 2025 01:32 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के नेतृत्व में वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने पिछले सप्ताह कई महत्वपूर्ण पहलों की घोषणा की है। इनका उद्देश्य भारत के व्यापार पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करना है। मंत्रालय ने एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी) पुरस्कार की मेजबानी की। इसमें तीन श्रेणियों में 34 पुरस्कार दिए गए।
विज्ञापन
केंद्रीय मेंत्री पीयूष गोयल - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय मेंत्री पीयूष गोयल के नेतृत्व में वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने पिछले सप्ताह भारत के व्यापार तंत्र को मजबूत करने के लिए कई महत्वपूर्ण पहलें शुरू की हैं। पीयूष गोयल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जमीनी स्तर के उद्यमिता प्रयासों की सराहना करते हुए पोस्ट किया। 

विज्ञापन




तीन श्रेणियों में दिए जाएंगे 34 पुरस्कार
मंत्रालय ने एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी) पुरस्कार की मेजबानी की। इसमें तीन श्रेणियों में 34 पुरस्कार दिए गए। ओडीओपी का उद्देश्य संतुलित क्षेत्रीय विकास और स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देना है। सरकार ने स्थानीय उत्पादकों को समर्थन देने और उन्हें वैश्विक मूल्य श्रृंखलाओं में एकीकृत करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

भारत के वैश्विक व्यापार को बढ़ाने के लिए 61 देशों के प्रमुखों से की मुलाकात
भारत के वैश्विक व्यापार को बढ़ावा देने के रणनीतिक कदम के तहत, मंत्री गोयल ने 61 देशों में 74 भारतीय मिशनों के वाणिज्यिक विंग के प्रमुखों के साथ मुलाकात की। इस चर्चा में भारत की वैश्विक व्यापार रणनीति को और बेहतर बनाने और चार प्रमुख संकेतकों (केपीआई) पर जोर देने पर ध्यान केंद्रित किया गया। इसमें निवेश, व्यपार, पर्यटन और प्रौद्योगिकी शामिल हैं। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: UN: वैश्विक स्थिरता का आधार बन रहा भारत, UN के मंच से बोले नीति आयोग के उपाध्यक्ष सुमन बेरी

स्टार्टअप पुरस्कारों का पांचवां संस्करण
नवाचार को बढ़ावा देने के अपने प्रयासों को जारी रखते हुए, मंत्रालय ने राष्ट्रीय स्टार्टअप पुरस्कारों के पांचवें संस्करण के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। कृषि, स्वच्छ ऊर्जा, फिनटेक, एयरोस्पेस, स्वास्थ्य, शिक्षा, साइबर सुरक्षा और सुगम्यता सहित विविध क्षेत्रों के स्टार्टअप्स को इसमें भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन


उद्योग जगत के नेताओं के साथ विचार-विमर्श
इसके अलावा, मंत्री गोयल ने 10वीं राष्ट्रीय स्टार्टअप सलाहकार परिषद की बैठक की अध्यक्षता की और उद्योग जगत के नेताओं, संस्थापकों और नीति निर्माताओं के साथ विचार-विमर्श किया। उन्होंने भारत के स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र को नए सिरे से परिभाषित करने के लिए नवाचार, अनुसंधान एवं विकास और सहयोग को महत्वपूर्ण बताया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें