फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजट 2020: कम हो इलेक्ट्रोनिक उत्पादों पर जीएसटी, तभी बढ़ेगी मांग- दिनेश छाबड़ा, उषा इंटरनेशनल

Tue, 21 Jan 2020 07:32 PM IST
paliwal पालीवाल बजट डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिनेश छाबड़ा, सीईओ, उषा इंटरनेशनल - फोटो : SELF
विज्ञापन

बजट 2020 का सभी लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बार के बजट में वित्त मंत्री अगर इलेक्ट्रोनिक उत्पादों पर जीएसटी कम करने की घोषणा करती हैं, तो इससे इंडस्ट्री को काफी राहत मिलेगी। अमर उजाला से बातचीत करते हुए उषा इंटरनेशनल के सीईओ दिनेश छाबड़ा ने कहा कि जीडीपी के सबसे निचले स्तर पर पहुंच जाने और मांग कम होने से इंडस्ट्री को बजट से काफी उम्मीदे हैं। 

विज्ञापन


सरकार से आशा है कि वो दीर्घ कालीन समय के लिए बजट 2020 को पेश करेगी, जिससे उपभोक्ता मांग में बढ़ोतरी होगी और विकास दर में इजाफा होगा। छाबड़ा ने कहा कि इलेक्ट्रोनिक कंपोनेंट और सभी तरह के ऐसे उत्पादों पर जीएसटी रेट में कमी की घोषणा वित्त मंत्री करें। अगर इलेक्ट्रोनिक उत्पादों के कंपोनेंट पर जीएसटी रेट में कमी होती है, तो इससे कंपनियों की उत्पादन क्षमता में इजाफा हो जाएगा। 

वहीं जीएसटी रेट कम होने से कीमतों में भी गिरावट दिखेगी, जिससे उपभोक्ताओं के बीच मांग बढ़ेगी। इससे अभी देश में आयात हो रहे कंपोनेंट में कमी होगी, जो बाद में जाकर के सरकार के मेक इन इंडिया कार्यक्रम को ही फायदा देगा। छाबड़ा ने आगे कहा कि हम मानते हैं कि इस बार का बजट पूरी तरह से उपभोग को बढ़ावा देने पर आधारित होगा। इसके लिए लोगों के हाथ में ज्यादा पैसा होना चाहिए, जो कि ऐसा करेगा। 
विज्ञापन


आयकर दरों और स्लैब में कमी से सरकार ऐसा कर सकती है। वहीं सरकार को एनबीएफसी कंपनियां जिनकी रेटिंग एएए है, उनको आगे बढ़ाने के लिए घोषणा करनी चाहिए। इससे लोग एक बार फिर से लोन लेंगे और समय पर किश्तों को अदा करेंगे, जो अर्थव्यवस्था के लिए एक बेहतरीन बात होगी। हम समझते हैं कि बजट पेश करने के दौरान सरकार इन बातों का ध्यान रखेगी। अगर ऐसा वाकई में होता है तो फिर सभी लोग वाकई में खुश हो जाएंगे। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें