फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Boeing: बोइंग के सीईओ डेव कैलहौन देंगे पद से इस्तीफा; सुरक्षा संकट के बीच प्रबंधन में फेरबदल करेगी कंपनी

Mon, 25 Mar 2024 08:02 PM IST
शिव शरण शुक्ला बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कंपनी ने अपने बयान में कहा कि बोइंग कमर्शियल एयरप्लेन के अध्यक्ष और सीईओ स्टेन डील भी रिटायर हो जाएंगे। उनकी जगह स्टेफनी पोप लेंगी।
विज्ञापन
बोइंग - फोटो : twitter: @Boeing
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बोइंग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डेव कैलहौन अपने पद से इस्तीफा देंगे। कंपनी ने इसका एलान किया। कंपनी ने कहा कि वे हाल में हुई कई सुरक्षा घटनाओं में जांच का सामना कर रहे हैं। ऐसे में सुरक्षा कारणों के चलते कंपनी ने प्रबंधन में बदलाव का निर्णय किया है। इसी बदलाव के क्रम में डेव कैलहौन इस साल के आखिरी तक अपना पद छोड़ देंगे। 

विज्ञापन


कंपनी ने गुरुवार को अपने बयान में कहा कि बोइंग कमर्शियल एयरप्लेन के अध्यक्ष और सीईओ स्टेन डील भी रिटायर हो जाएंगे। उनकी जगह स्टेफनी पोप लेंगी। टेक कंपनी क्वालकॉम के पूर्व सीईओ स्टीव मोलेनकोफ को बोर्ड का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। 

कैलहौन जो जनवरी 2020 में बोइंग के टॉप पद पर पहुंचे थे विमानों में हुई हालिया घटनाक्रमों से आहत हैं। उन्होंने कहा कि उनकी कंपनी इन मामलों की जांच कर रहे नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड (एनटीएसबी) साथ मिलकर काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। डेव कैलहौन ने कहा कि एनटीएसबी एक सक्षम संस्था है और हम उनकी ओर से उठाए गए हर कदम और उनके निष्कर्षों पर भरोसा करते हैं। अलास्का एयरलाइंस में हुए हादसे के बाद अमेरिकी नियामक ने बोईंग के 171 737 मैक्स 9 विमानों को ग्राउंडेड कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें