मित्तल ने शुक्रवार को इंडिया मोबाइल कांग्रेस-2023 के उद्घाटन पर कहा, 5जी सेवाएं पिछले साल शुरू की गई थीं। एयरटेल ने अब तक 20,000 गांवों के साथ 5,000 कस्बों और शहरों में इसका विस्तार कर पूरे देश में पहुंच बना ली है। मार्च, 2024 अंत तक देश के हर गांव में 5जी सेवा की पहुंच हो जाएगी।
भारती एयरटेल के चेयरमैन सुनील भारती मित्तल ने कहा कि वनवेब उपग्रह संचार सेवा अगले महीने से देश के सभी हिस्सों से जुड़ने के लिए तैयार है। इससे दूरदराज और दुर्गम इलाकों में भी नेटवर्क कनेक्टिविटी बेहद आसान हो जाएगी। 4जी जैसे नेटवर्क पर भी इंटरनेट स्पीड तेज हो जाएगी।
मित्तल ने शुक्रवार को इंडिया मोबाइल कांग्रेस-2023 के उद्घाटन पर कहा, 5जी सेवाएं पिछले साल शुरू की गई थीं। एयरटेल ने अब तक 20,000 गांवों के साथ 5,000 कस्बों और शहरों में इसका विस्तार कर पूरे देश में पहुंच बना ली है। मार्च, 2024 अंत तक देश के हर गांव में 5जी सेवा की पहुंच हो जाएगी।
मित्तल ने कहा कि यूनिवर्सल सर्विसेज ऑब्लिगेशन फंड के जरिये एयरटेल ग्रामीण व दूरदराज के इलाकों को जोड़ रहा है। अब देश के सभी हिस्सों को जोड़ने के लिए उपग्रह प्रौद्योगिकी उपलब्ध है। वनवेब का यूटेलसैट के साथ विलय हो गया है। यूटेलसैट वनवेब के रूप में काम करेगी।
98% मोबाइल आज मेक इन इंडिया
तकनीक की ताकत से बनाएंगे एकता की डिजिटल प्रतिमा : आकाश अंबानी
रिलायंस जियो इन्फोकॉम लि. के चेयरमैन आकाश अंबानी ने कहा, जियो ने सबसे तेजी से 5जी सेवाओं का विस्तार किया। हर 10 सेकंड में एक 5जी सेल स्थापित कर रही है। उन्होंने कहा, पीएम मोदी के नेतृत्व ने भारत और भारतीयों को एक साथ लाकर पूरे देश को प्रेरित किया है। हम आपसे वादा करते हैं कि प्रौद्योगिकी की शक्ति के जरिये एकता की एक डिजिटल प्रतिमा बनाएंगे। अंबानी ने कहा, हम दुनिया में सबसे तेज 5जी इंटरनेट स्पीड देने वालों में हैं। जियो ने सभी 22 सर्किल में 10 लाख से अधिक 5जी सेल स्थापित किए हैं। प्रौद्योगिकी व संपर्क की शक्ति से हम भारत को सबसे समृद्ध, उन्नत व सबसे समावेशी बनाएंगे।
5जी सेवा शुरू करने, 4जी के विस्तार पर बड़ा निवेश करेगी वीआईएल ः बिरला
अब देश में टाटा बनाएगी आईफोन
भारत में आईफोन का निर्माण अब टाटा समूह करेगा। टाटा ने देश में आईफोन बनाने वाली कंपनी विस्ट्रॉन के बंगलूरू प्लांट को खरीदने के लिए करीब 12.5 करोड़ डॉलर (1,040 करोड़ रुपये) में सौदा किया है। इसके साथ ही टाटा भारत का पहला आईफोन निर्माता बनने के लिए पूरी तरह तैयार है। विस्ट्रॉन कॉर्प के निदेशक मंडल ने शुक्रवार को सहायक कंपनियों एसएमएस इन्फोकॉम (सिंगापुर) पीटीई लि. व विस्ट्रॉन हांगकांग लि. को टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स प्रा. लि. (टीईपीएल) के साथ विस्ट्रॉन इन्फोकॉम मैन्युफैक्चरिंग (इंडिया) प्रा. लि. में 100% हिस्सेदारी को मंजूरी दी।