फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरः एयरपोर्ट पर 45 सेकंड मे चेक-इन होगा आपका बैगेज, शुरू हुई नई सुविधा

Fri, 16 Nov 2018 05:39 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

हवाई यात्रियों के लिए खुशखबरी। अब एयरपोर्ट पर आपका सामान केवल 45 सेकंड में चेक-इन हो जाएगा। इससे आपको लंबे समय तक लाइन में लगकर के समय बर्बाद नहीं करना पड़ेगा। हालांकि अभी इसकी शुरुआत देश में केवल एक ही अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुई है, लेकिन जल्द ही इस सिस्टम के सभी प्रमुख हवाई अड्डों पर लगने की संभावना है। 

विज्ञापन


बंगलूरू एयरपोर्ट पर शुरू हुई सेवा

बंगलूरू के कैंपेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर इस तरह की सुविधा को शुरू किया गया है। बंगलूरू इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (बीआईएएल) ने फिलहाल 16 पूर्णता स्वाचलित सेल्फ बैग ड्रॉप मशीनों को लगाया है। इस पूरी कवायद के पीछे मकसद बैगेज ट्रांसेक्शन के प्रोसेस कम समय में पूरा करना और लंबी लाइन को कम करने का है। 

फिलहाल इन यात्रियों को मिलेगी सुविधा

इस सुविधा का फिलहाल लाभ केवल एयर एशिया और स्पाइसजेट के यात्री उठा पाएंगे। हालांकि कुछ समय बाद इसे सभी एयरलाइंस के लागू कर दिया जाएगा। 

ऐसे होगा बैगेज चेक-इन

यात्रियों को सबसे पहले सेल्फ चेक-इन कियोस्क से अपना बोर्डिंग पास और बैगेज टैग को प्रिंट करना होगा। टैग होने के बाद यात्रियों को बैग ड्रॉप मशीन पर बोर्डिंग पास को स्कैन करना होगा। इसके बाद मशीन सभी बैग का वजन और साइज मापेगी। फिर इसके बाद आपका सामान बैगेज हैंडलिंग सिस्टम में चढ़ा दिया जाएगा। 
विज्ञापन


अगर सामान का वजन एयरलाइन द्वारा तय की गई लिमिट से ज्यादा होगा तो फिर यात्रियों को हाईब्रिड काउंटर पर भेज दिया जाएगा। वहां पर वो अतिरिक्त पैसा देकर के प्रोसेस को पूरा कर सकते हैं। 

बॉयोमेट्रिक तरीके से होगी एंट्री

इसके साथ ही अगले साल से बंगलूरू एयरपोर्ट पर पेपरलेस बोर्डिंग प्रोसेस भी शुरू होगा। इसके लिए बॉयोमेट्रिक तरीके से चेहरे की पहचान की जाएगी। इससे भी यात्री कम समय में हवाई जहाज में चढ़ सकेंगे। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें