फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal: नौकरी घोटाले की जांच के सिलसिले में नादिया जिले के चावल मिलों पर छापे, ईडी ने की कार्रवाई

Wed, 11 Oct 2023 02:29 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

West Bengal: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अनुसार एजेंसी के अधिकारियों ने नौकरी घोटाले की जांच के सिलसिले में बुधवार को पश्चिम बंगाल के नादिया जिले में कम से कम चार स्थानों पर स्थित कई चावल मिलों में तलाशी अभियान चलाया। केंद्रीय बलों के जवान शांतिपुर, धुबुलिया, रानाघाट और कृष्णानगर में मिलों की सुरक्षा कर रहे हैं, जहां तलाशी अभियान चल रहा है।
विज्ञापन
प्रवर्तन निदेशालय। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रवर्तन निदेशालय ने आज पश्चिम बंगाल के नादिया जिले में चावल मिलों पर छापे मारे। बबला कांडा खोला से सटे शांतिपुर बाईपास रोड पर स्थित राइस मिल और आटा मिल ईएसएसएसजीई राइस मिल और जीके एग्रो फूड प्रोडक्शन में छापेमारी चल रही है।

विज्ञापन

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अनुसार एजेंसी के अधिकारियों ने नौकरी घोटाले की जांच के सिलसिले में बुधवार को पश्चिम बंगाल के नादिया जिले में कम से कम चार स्थानों पर स्थित कई चावल मिलों में तलाशी अभियान चलाया। केंद्रीय बलों के जवान शांतिपुर, धुबुलिया, रानाघाट और कृष्णानगर में मिलों की सुरक्षा कर रहे हैं, जहां तलाशी अभियान चल रहा है।


ईडी ऑफिसर ने कहा, "नौकरियों के घोटाले से जुटाई गई अच्छी खासी रकम चावल मिलों में निवेश की गई है। हमारे पास इसे साबित करने के लिए दस्तावेज हैं। आज की छापेमारी इसी सिलसिले में की गई है।"  इस बीच, एक अधिकारी ने बताया कि तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी की पत्नी रुजिरा बनर्जी इसी घोटाले के सिलसिले में पूछताछ के लिए कोलकाता कार्यालय में ईडी अधिकारियों के समक्ष पेश हुईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें