फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Trade in Rupee: रूस के उप प्रधानमंत्री बोले- आयात में कमी के कारण रुपये में द्विपक्षीय व्यापार कठिन

Mon, 17 Apr 2023 05:10 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Trade in Rupee: रूसी उपप्रधानमंत्री और उद्योग व वाणिज्य मंत्री ने कहा कहा है कि भारत से आयात की कमी के कारण, दोनों देशों के बीच व्यापार में रुपये का उपयोग करना कठिन है। हमें भारत से व्यापार बढ़ाने की जरूरत है।
विज्ञापन
डेनिस वेलेंटिनोविच मानटुरोव - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय मुद्रा रुपये को अंतरराष्ट्रीय मुद्रा के रूप में पहचान दिलाने की कोशिशों के बीच रूस के उप प्रधानमंत्री ने बड़ा बयान दिया है। रूसी उपप्रधानमंत्री और उद्योग व वाणिज्य मंत्री ने कहा है कि भारत से आयात की कमी के कारण, दोनों देशों के बीच व्यापार में रुपये का उपयोग करना कठिन है। हमें भारत से व्यापार बढ़ाने की जरूरत है। इस मामले में हम ऐसे संतुलन की संभावना तलाश रहे हैं जैसा चीन के साथ है। उन्होंने कहा, "हमारा चीन के साथ 200 बिलियन डॉलर का व्यापार है और यह संतुलित है।" रूसी उप प्रधानमंत्री डेनिस वैलेंटाइनोविच मंटुरोव ने भारत-रूस व्यापार और भुगतान मुद्दे पर ये बात कही है। रूस के उपप्रधानमंत्री और उद्योग व व्यापार मंत्री डेनिस मंटुरोव ने विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ आज नई दिल्ली में रूसी और भारतीय व्यापार जगत के प्रतिनिधियों से मुलाकात की।

विज्ञापन
विज्ञापन

डेनिस वेलेंटिनोविच मानटुरोव - फोटो : ANI
रूस के उप प्रधानमंत्री बोले- हम एफटीए पर बातचीत तेज करने के लिए उत्सुक
रूस के उप प्रधानमंत्री ने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों के प्रस्तावों पर चर्चा की गई। हमने अमित्र देशों की सहमति के बिना मूल वस्तुओं के आयात की अनुमति दी है। हम भारत के साथ एफटीए पर बातचीत तेज करने के लिए उत्सुक हैं। रूस के उप प्रधानमंत्री ने कहा कि हम निवेश के संवर्धन और संरक्षण के लिए रूस-भारत द्विपक्षीय समझौते पर हस्ताक्षर करने पर काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें