फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आम लोगों की सुविधा के लिए अगले दो दिन खुले रहेंगे बैंक-आयकर और जीएसटी कार्यालय

Sat, 30 Mar 2019 03:27 PM IST
shubham बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

वित्तीय वर्ष की समाप्ति से पहले लोगों की सुविधा के लिए बैंक, आयकर और जीएसटी के कार्यालय शनिवार और रविवार को खुले रहेंगे। इससे लोगों को अपना आयकर रिटर्न और जीएसटी रिटर्न भरने में आसानी रहेगी। वहीं बैंकों में सोमवार एक अप्रैल को आम जनता के लिए पूरी तरह से बंद रहेंगे। 

राजस्व हासिल करना लक्ष्य

विभाग राजस्व संग्रह का लक्ष्य हासिल करने में जुटी है जिसके तहत कार्यालय खुला रखने को कहा गया है। केंद्रीय अप्रत्यक्ष एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) ने कहा, करदाताओं की सहायता के लिये पूर्व की तरह सीबीआईसी के सभी क्षेत्रीय कार्यालय चालू वित्त वर्ष के अंतिम सप्ताहांत 30 मार्च और 31 मार्च 2019 को खुले रहेंगे।

विज्ञापन


कार्यालय आदेश में केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने अपने क्षेत्रीय कार्यालयों से करदाताओं द्वारा कर रिटर्न भरने को सुगम बनाने को कहा है। इसके लिये जरूरत के अनुसार 30 और 31 मार्च को अतिरिक्त काउंटर खोलने को कहा गया है।’ 

सीबीडीटी ने कहा, आकलन वर्ष 2018-19 के लिये विलम्बित/ संशोधित कर रिटर्न भरने की अंतिम तारीख 31 मार्च 2019 है। वित्त वर्ष 2018-19, 31 मार्च को समाप्त हो रहा है। 30 और 31 मार्च को क्रमश: शनिवार और रविवार के अवकाश को देखते हुए आयकर कार्यालय पूरे देश में दोनों दिन खुले रहेंगे।
विज्ञापन


दोनों दिन कामकाज कार्यालय के अन्य दिनों की तरह निर्धारित समय के अनुसार होगा। सरकार ने चालू वित्त वर्ष में माल एवं सेवा कर संग्रह 11.47 लाख करेाड़ रहने का लक्ष्य रखा है। वहीं प्रत्यक्ष कर संग्रह का अनुमान 12 लाख करोड़ रुपये रखा गया है।

जीएसटी से आए केवल 10 लाख करोड़ रुपये

चालू वित्त वर्ष में जीएसटी संग्रह फरवरी तक 10.70 लाख करोड़ रुपये था। प्रत्यक्ष कर के मामले में सीबीडीटी ने 23 मार्च तक केवल 10.21 लाख करोड़ रुपये संग्रह किया है जो 12 लाख करोड़ रुपये के संशोधित अनुमान का 85.1 प्रतिशत है। सीबीडीटी ने अपने क्षेत्रीय कार्यालयों से संग्रह लक्ष्य हासिल करने के लिये हर संभव कदम उठाने को कहा है। 

बैंकों के लिए आरबीआई ने जारी किया निर्देश

रिजर्व बैंक ने भी अपने सभी बैंकों से शाखाएं 31 मार्च को खुली रखने को कहा है। ताकि 2018-19 के लिये सभी सरकारी लेन-देन का कार्य पूरा हो सके। आरटीजीएस तथा एनईएफटी समेत सभी इलेक्ट्रानिक लेन-देन 30 मार्च और 31 मार्च को होंगे। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें