फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत: 11 मार्च से प्रस्तावित तीन दिवसीय देशव्यापी बैंक हड़ताल टली

Sun, 01 Mar 2020 09:01 AM IST
Priyesh Mishra बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
bank strike - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बैंक कर्मचारियों के विभिन्न संगठनों की 11 मार्च से प्रस्तावित तीन दिवसीय देशव्यापी हड़ताल को टाल दिया गया है। बैंक कर्मचारियों के एक संगठन ऑल इंडिया बैंक एम्पलाइज एसोसिएशन ने यहां एक बयान में इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन


संगठन ने कहा कि शनिवार को मुंबई में भारतीय बैंक संगठन (आईबीए) के साथ हुई बैठक में सकारात्मक प्रगति होने के कारण हड़ताल टालने का फैसला लिया गया है। बैंकिंग क्षेत्र के कर्मचारियों के संगठनों के समूह यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने इस हड़ताल का आह्वान किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन


ऑल इंडिया बैंक एम्पलाइज एसोसिएशन ने बयान में कहा कि मुंबई में विभिन्न कर्मचारी संगठनों की आईबीए के साथ बैठक हुई। इस बैठक में सप्ताह में पांच ही दिन बैंक खोलने तथा वेतन में 15 प्रतिशत वृद्धि जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। आईबीए विभिन्न संगठनों द्वारा उठाये गये मुद्दों पर बातचीत के लिये राजी हो गया है।

वेतनवृद्धि को लेकर बैंक कर्मचारियों के संगठन 31 जनवरी और एक फरवरी को पहले ही दो दिवसीय हड़ताल कर चुके हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें