फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bank of England: बीओई ने लगातार 14वीं बार ब्याज दरों में किया इजाफा, 15 साल के उच्चतम स्तर 5.25% पर पहुचा

Thu, 03 Aug 2023 05:26 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Bank of England: अमेरिकी फेडरल रिजर्व या यूरोपीय सेंट्रल बैंक की ओर से पिछले हफ्ते दरों में एक चौथाई अंक की वृद्धि के बाद बीओई की मौद्रिक नीति समिति ने भी ब्याज दरों में वृद्धि का फैसला लिया।
बीओई ने लगातार 14वीं बार ब्याज दरों में किया इजाफा किया इससे यह 15 साल के उच्चतम स्तर 5.25% पर पहुंचा।
विज्ञापन
बैंक ऑफ इंग्लैंड। - फोटो : Agency (File Photo)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बैंक ऑफ इंग्लैंड ने गुरुवार को लगातार 14वीं बार अपनी प्रमुख ब्याज दर में चौथाई अंक की बढ़ोतरी कर इसे 5.25% कर दिया है। यह फैसला ब्रिटेन में मुद्रास्फीति की उच्च स्थिति को देखते हुए लिया गया है। बीओई ने दर को 15 साल के उच्चतम स्तर तक बढ़ा दिया और एक नई चेतावनी दी कि ऋणों की लागत कुछ  समय के लिए ऊंची बनी रह सकती है।

विज्ञापन


अमेरिकी फेडरल रिजर्व या यूरोपीय सेंट्रल बैंक की ओर से पिछले हफ्ते दरों में एक चौथाई अंक की वृद्धि के बाद बीओई की मौद्रिक नीति समिति ने भी ब्याज दरों में वृद्धि का फैसला लिया।

बीओई ने दरों पर कहा, "एमपीसी यह सुनिश्चित करेगी कि मुद्रास्फीति को 2% के लक्ष्य पर वापस लाने के लिए बैंक दर पर्याप्त रूप से प्रतिबंधात्मक हो। रिपोर्ट में कहा गया है, 'मुद्रास्फीति के लगातार अधिक दबाव के कुछ जोखिमों में कमी आ रही है, ऐसा लगता है।
विज्ञापन


ब्रिटिश मुद्रास्फीति पिछले साल 41 साल के उच्चतम स्तर 11.1% पर पहुंच गई और जून में यह 7.9% तक गिर गई, जो किसी भी प्रमुख अर्थव्यवस्था में सबसे अधिक है। पिछले हफ्ते रॉयटर्स की ओर से किए गए सर्वेक्षण में अर्थशास्त्रियों ने अनुमान लगाया था कि बीओई दरें इस साल के अंत में 5.75% पर पहुंच जाएंगी। बीओई के अपने पूर्वानुमान हाल के बाजार अनुमानों पर आधारित थे- जो अब कुछ हद तक कम हो गए हैं- कि अगले तीन वर्षों में दरें 6% से अधिक और औसत लगभग 5.5% पर पहुंच जाएंगी।

बैंक ऑफ इंग्लैंड गवर्नर एंड्रयू बेली ने कहा, "मुद्रास्फीति सबसे ज्यादा सबसे कम संपन्न लोगो को प्रभावित करती है और हमें यह सुनिश्चित करने की आवश्यकता है कि यह 2% के लक्ष्य तक वापस आ जाए।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें