Q1 Results: कई कंपनियां तिमाही नतीजों की घोषणा कर चुकी हैं। आज शुक्रवार को बैंक ऑफ बड़ौदा ने बताया कि उसका शुद्ध लाभ पहली तिमाही में 1.9 प्रतिशत बढ़कर 4,541 करोड़ रुपये हो गया। वहीं सीएमएस इन्फो सिस्टम का समेकित शुद्ध लाभ तीन प्रतिशत बढ़कर 93.6 करोड़ रुपये हो गया।
बैंक ऑफ बड़ौदा की शुद्ध लाभ पहली तिमाही में 1.9 प्रतिशत बढ़कर 4,541 करोड़ रुपये हो गया। पिछले साल बैंक ने 4,458 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था। बैंक ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
बैंक ने बताया कि वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही मे इसका परिचालन लाभ में 15 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि हुई है। यह बढ़कर 8,236 करोड़ रुपये हो गया। हालांकि बैंक की शुद्ध ब्याज आय 1.4 प्रतिशत घटकर 11,435 करोड़ रुपये रह गई। बैंक का सकल एनपीए वित्त वर्ष 26 की पहली तिमाही में 10.7 प्रतिशत घटकर 27,572 करोड़ रुपये रह गया। वहीं सकल एनपीए अनुपात वित्त वर्ष 26 की पहली तिमाही में 2.88 प्रतिशत से बढ़कर 2.28 प्रतिशत हो गया।
जून तिमाही में सीएमएस को हुआ तीन प्रतिशत का शुद्ध लाभ
नकदी प्रबंधन कंपनी सीएमएस इन्फो सिस्टम का समेकित शुद्ध लाभ जून तिमाही में तीन प्रतिशत बढ़कर 93.6 करोड़ रुपये हो गया। इस दौरान सीएमएस का कुल राजस्व 5 प्रतिशत बढ़कर 627 करोड़ रुपये हो गया। इसमें नकद लॉजिस्टिक्स में 8 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 417 करोड़ रुपये और प्रबंधित सेवाओं एवं प्रौद्योगिकी समाधान कारोबार में 8 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 258 करोड़ रुपये शामिल हैं।
कंपनी ने 80 करोड़ रुपये के निवेश से सिक्योरेंस सिस्टम्स का अधिग्रहण करने की भी घोषणा की। इस निवेश से कंपनी अपने विजन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का कारोबार बढ़ाना चाहती है।