अक्तूबर महीने में बैंकों की छुट्टियां
- फोटो : amarujala.com
त्योहारों की छुट्टियों की साथ-साथ इन अक्तूबर महीने की इन छुट्टियों में बैंक के सार्वजनिक अवकाश भी शामिल हैं। आरबीआई (Reserve Bank of India) की अक्तूबर महीने की बैंक छुट्टियों की लिस्ट के अनुसार इस महीने दुर्गा पूजा, दशहरा, दिवाली, ईद और गांधी जयंती की छुट्टी रहेगी। इसके अलावे दूसरे और चौथे शनिवार व रविवार की साप्ताहिक छुट्टियां भी इस लिस्ट में शामिल हैं।
अक्तूबर महीने में बैंकों की छुट्टियां
- फोटो : amarujala.com
अक्तूबर महीने में बैंक छुट्टियों (Bank Holidays) की संख्या अधिक है ऐसे में ग्राहकों को बैंकिंग के लिए विभिन्न बैंकों की ऑनलाइन सेवाओं पर निर्भर रहना पड़ेगा। इनमें यूपीआई (UPI), मोबाइल फोन एप और इंटरनेट बैंकिंग की सेवाएं शामिल हैं, जो छुट्टियों के दौरान भी सामान्य दिनों की भांति काम करते रहेंगे। त्योहारी दिनों में ये सेवाओं विभिन्न बैंकों के ग्राहकों के बहुत काम आने वाली हैं। त्योहारी सीजन में बैंक भले ही बंद हों पर ऑनलाइन सेवाओं का प्रयोग कर उपभोक्ता बैकिंग से जुड़ने अपने जरूरी काम निपटा सकेंगे।
अक्तूबर महीने में बैंकों की छुट्टियां
- फोटो : Social Media
त्योहारों के सीजन में बैंक शाखाओं में छुट्टियां रहने से बैंकों के कामकाज तो प्रभावित जरूर होंगे पर ग्राहकों की सुविधा के लिए बैंक अपनी ऑनलाइन सेवाओं के माध्यम से सेवाएं उपलब्ध कराते रहेंगे। इससे ग्राहकों की बैकिंग जरूरतें बहुत हद तक पूरी होती रहेंगी।