फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम की खबर: आज से लगातार चार दिन तक नहीं खुलेंगे बैंक, इन कारणों से रहेगा अवकाश

Thu, 14 Apr 2022 05:24 AM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Bank Reamins Closed Next Four Days From Tomorrow: आज यानी 14 अप्रैल से लगातार चार दिन बैंक में कामकाज नहीं होगा। आरबीआई कैलेंडर के मुताबिक, चार दिन लगातार बैंक में अवकाश रहेगा, हालांकि ये विभिन्न शहरों में अलग-अलग होगा। ऐसे में बैंकों की छुट्टियों से जुड़ी पूरी लिस्ट चेक कर लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
विज्ञापन
लगातार चार दिन बैंक बंद। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगर आपको बैंक से जुड़े जरूरी काम हैं तो ये खबर आपके लिए है। क्योंकि आज यानी गुरुवार से लगातार चार दिन तक बैंक बंद रहेंगे। अंबेडकर जयंती, महावीर जयंती, गुड फ्राइडे जैसे त्यौहारों के चलते देश के अलग-अलग शहरों में बैंक बंद रहेंगे। 

विज्ञापन


राज्यों में अलग-अलग होते हैं अवकाश
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) के कैलेंडर के हिसाब से इन चार दिनों में दो छुट्टियां शनिवार और रविवार की रहेंगी। ऐसे में अगर आप बैंक जाने की योजना बना रहे हैं तो फिर एक बार छुट्टियों की पूरी लिस्ट चेक कर लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। गौरतलब है कि बैंक की छुट्टियों के दौरान, ग्राहक अपने बैंक के काम को पूरा करने के लिए नेट बैंकिंग सुविधाओं का उपयोग कर सकते हैं। राज्यों और शहरों में बैंक की छुट्टियां अलग-अलग होती हैं। दरअसल, बैंकिंग अवकाश विभिन्न राज्यों में मनाए जाने वाले त्योहारों या उन राज्यों में होने वाले त्योहारों पर भी निर्भर करती है।

इन दिनों पर बंद रहेंगे बैंक
दिन कारण स्थान
14 अप्रैल डॉ बाबासाहेब अंबेडकर जयंती/महावीर जयंती/बैशाखी/तमिल नववर्ष शिलांग-शिमला को छोड़ अन्य स्थानों पर
15 अप्रैल गुड फ्राइडे/बंगाली नववर्ष/हिमाचल दिवस/विशू/बोहाग बिहू जयपुर, जम्मू,श्रीनगर को छोड़ अन्य स्थानों पर
16 अप्रैल बोहाग बिहू गुवाहाटी
17 अप्रैल रविवार (साप्ताहिक अवकाश) सभी जगह

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें