फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

August Bank Holiday: इस हफ्ते सिर्फ तीन दिन खुलेंगी बैंक शाखाएं, जल्दी निपटा लें अपने सारे काम

Mon, 08 Aug 2022 12:23 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

August Bank Holiday: अगस्त महीने में आठ अगस्त को शुरू हो रहे हफ्ते में सबसे अधिक छुट्टियां रहेंगी। आठ अगस्त से 15 अगस्त के बीच पांच दिनों तक बैंक बंद रहेंगे। इसका मतलब इस हफ्ते सिर्फ तीन दिन ही बैंकिंग का कामकाज होगा।
विज्ञापन
bank holiday
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगर आप अपनी बैंकिंग सुविधाओं के लिए बैंक की शाखाओं पर निर्भर हैं तो यह खबर आप जरूर पढ़ें। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की अगस्त के लिए जारी छुट्टियों की लिस्ट के अनुसार इस महीने में 18 दिन अलग-अलग कारणों से बैंक बंद रहेंगे। 

महीने के पहले दिन एक अगस्त को भी बैंक बंद थे। अगस्त महीने में आठ अगस्त को शुरू हो रहे हफ्ते में सबसे अधिक छुट्टियां रहेंगी। आठ अगस्त से 15 अगस्त के बीच पांच दिनों तक बैंक बंद रहेंगे। इसका मतलब इस हफ्ते सिर्फ तीन दिन ही बैंकिंग का कामकाज होगा। आइए एक नजर डालते हैं कि अगस्त महीने के बाकी बचे दिनों में कितने दिन बैंक बंद रहेंगे?

नौ अगस्त को मुहर्रम के कारण बंद रहेंगे बैंक

विज्ञापन


मंगलवार (नौ अगस्त) को बैंक में मुहर्रम की छुट्टी रहेगी। उसके बाद शुक्रवार (12 अगस्त) को रक्षा बंधन की छुट्टी रहेगी। कुछ जगहों पर 11 अगस्त को भी रक्षाबंधन की छुट्टी रहेगी। 13 अगस्त को अगस्त महीने का़ दूसरा शनिवार हाेने के कारण बैंक बंद रहेंगे। 14 अगस्त को रविवार होने के कारण बैंकों में छुट्टियां रहेंगी। हालांकि रविवार के दिन खुलने वाली शाखाएं इस दिन खुली रहेंगी। उसके अगले दिन 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बैंकों की शाखाएं बंद रहेंगी।

18 और 19 अगस्त को बैंकों में रहेंगी जन्माष्टमी की छुट्टियां

इस हफ्ते के बाद 18 अगस्त (गुरुवार) और 19 अगस्त (शुक्रवार) को जन्माष्टमी के कारण बैंकों में छुट्टियां रहेंगी। अगली छुट्टी 27 अगस्त को महीने का चौथा शनिवार होने के कारण रहेगी। 28 अगस्त को रविवार का दिन होगा इसलिए बैंक बंद रहेंगे।
विज्ञापन


आइए अगस्त महीने की बैंक छुट्टियों (Bank Holidays in August) को सूचीबद्ध रूप में देखते हैं।    

तारीख दिन छुट्टी
9 अगस्त मंगलवार मुहर्रम
12 अगस्त शुक्रवार रक्षाबंधन
13 अगस्त शनिवार महीने का दूसरा शनिवार
14 अगस्त रविवार साप्ताहिक छुट्टी
15 अगस्त सोमवार स्वतंत्रता दिवस
18 अगस्त गुरुवार जन्माष्टमी
19 अगस्त  शुक्रवार जन्माष्टमी
21 अगस्त  रविवार साप्ताहिक छुट्टी
27 अगस्त शनिवार महीने का चौथा शनिवार
28 अगस्त रविवार साप्ताहिक छुट्टी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें