फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ED Action: ईडी ने दिल्ली के शालिमार बाग स्थित एंबियंस टॉवर जब्त की, जानें क्या है पूरा मामला?

Fri, 24 Mar 2023 05:35 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ED Action Against Bank Fraud: ईडी के अनुसार अमन हॉस्पिटैलिटी प्राइवेट लिमिटेड नामक एक कंपनी ने अपने प्रमोटर  राज सिंह गहलोत के जरिये शाहदरा में अपनी होटल परियोजना के वित्तपोषण के लिए जम्मू-कश्मीर बैंक के नेतृत्व वाले बैंकों के एक कंसोर्टियम से 810 करोड़ रुपये की सावधि ऋण सुविधा मंजूर करवाई थी। जो आगे चलकर एनपीए घोषित हो गई।
विज्ञापन
प्रवर्तन निदेशालय। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को कहा कि उसने एंबियंस ग्रुप के खिलाफ कथित बैंक धोखाधड़ी मामले में कार्रवाई की है। ईडी ने धन शोधन की जांच के सिलसिले में दिल्ली के शालीमार बाग इलाके में स्थित 252 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के एक बहुमंजिला वाणिज्यिक परिसर को कुर्क किया है।

विज्ञापन


एजेंसी ने एक बयान में कहा कि अचल संपत्ति का नाम एंबियंस टावर है और यह राज सिंह गहलोत के स्वामित्व वाली एंबियंस ग्रुप की कंपनी एंबियंस टावर्स प्राइवेट लिमिटेड की है। ईडी ने धन शोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत कुल 252.17 करोड़ रुपये मूल्य की वाणिज्यिक इमारत को कुर्क करने का अस्थायी आदेश जारी किया था। मनी लॉन्ड्रिंग का यह मामला जम्मू-कश्मीर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की ओर से दायर एक प्राथमिकी और चार्जशीट से संबंधित है।

ईडी के अनुसार अमन हॉस्पिटैलिटी प्राइवेट लिमिटेड नामक एक कंपनी ने अपने प्रमोटर निदेशक गहलोत के जरिये शाहदरा में अपनी होटल परियोजना के वित्तपोषण के लिए जम्मू-कश्मीर बैंक के नेतृत्व वाले बैंकों के एक कंसोर्टियम से 810 करोड़ रुपये की सावधि ऋण सुविधा मंजूर करवाई थी।
विज्ञापन


ईडी ने कहा, 'कर्ज की रकम बाद में एनपीए में बदल गई। जांच के दौरान यह पता चला कि गहलोत ने ऋण की राशि को डायवर्ट किया और अपने रिश्तेदारों और एंबियंस समूह की कंपनियों से संबंधित बैंक खातों में भेजा था। धन के अन्यत्र उपयोग के अलावा यह भी पाया गया है कि गहलोत ने एंबियंस ग्रुप के अन्य परियोजना स्थलों पर भी सामग्री को "डायवर्ट" किया।' गहलोत को ईडी ने इस मामले में सितंबर 2021 में गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें