फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक धोखाधड़ी : एलएलओ इंडस्ट्रीज की दो अचल संपत्तियां अटैच, 201.88 करोड़ के फर्जी लेन-देन का आरोप

Wed, 23 Feb 2022 09:50 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

निदेशालय ने सीबीआई की बैंक सुरक्षा और धोखाधड़ी सेल बेंगलुरु की ओर से दर्ज रिपोर्ट के आधार पर एसएलओ के डायरेक्टर अनिल कुमार ओझा और अन्य के खिलाफ जांच शुरू की थी।
विज्ञापन
ईडी की कार्रवाई - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रवर्तन निदेशालय ने बैक धोखाधड़ी से जुडे धन शोधन मामले में एसएलओ इंडस्ट्रीज लिमिटेड का प्लांट और मशीनरी जब्त कर ली है। 3.81 करोड़ रुपये कीमत की ये संपत्तियां धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत जब्त की गई हैं।

विज्ञापन


निदेशालय ने सीबीआई की बैंक सुरक्षा और धोखाधड़ी सेल बेंगलुरु की ओर से दर्ज रिपोर्ट के आधार पर एसएलओ के डायरेक्टर अनिल कुमार ओझा और अन्य के खिलाफ जांच शुरू की थी। जांच में पता चला कि कंपनी ने कॉरपोरेशन बैंक (अब यूनियन बैंक) से विभिन्न ऋण सुविधाएं ले रखी थीं और 201.88 करोड़ का फर्जी लेन-देन किया। 

एसएलओ ने अपने ग्रुप की अन्य कंपनियों के साथ खातों में हेराफेरी कर इस धन को हड़प लिया। सीबीआई की जांच में पता चला कि इस रकम को रियल एस्टेट में निवेश कर दिया गया। इससे पहले कंपनी 82.83 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति को अटैच किया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें