Adani Row: यूनाइटेड न्यूज ऑफ बांग्लादेश (यूएनबी) समाचार एजेंसी ने अज्ञात अधिकारियों के हवाले से बताया कि बांग्लादेश के बिजली क्षेत्र के विकास की देखरेख करने वाले बीपीडीबी ने समझौते में संशोधन के संबंध में अदाणी पावर को एक पत्र भेजा है।
बांग्लादेश की अथॉरिटीज ने कोयले के अत्यधिक मूल्य निर्धारण के कारण अदाणी पावर लिमिटेड के साथ जारी एक समझौते की समीक्षा की मांग की है। यह समझौता झारखंड में एक थर्मल पावर प्लांट से बिजली आयात करने से जुड़ा है। बांग्लादेश पावर डेवलपमेंट बोर्ड (बीपीडीबी) ने झारखंड के गोड्डा में कोयला आधारित बिजली संयंत्र से 25 वर्ष के लिए 1496 मेगावाट बिजली की आपूर्ति के लिए नवंबर 2017 में समझौता किया था। इस बिजली खरीद समझौते (पीपीए) पर ढ़ाका में हस्ताक्षरण किए गए थे।
विज्ञापन
यूनाइटेड न्यूज ऑफ बांग्लादेश (यूएनबी) समाचार एजेंसी ने अज्ञात अधिकारियों के हवाले से बताया कि बांग्लादेश के बिजली क्षेत्र के विकास की देखरेख करने वाले बीपीडीबी ने समझौते में संशोधन के संबंध में अदाणी पावर को एक पत्र भेजा है। रिपोर्ट में कहा गया है कि इस मुद्दे पर ढाका की स्थिति के बारे में अदाणी पावर को भी अवगत कराया गया था जब बांग्लादेश के बिजली राज्य मंत्री नसरूल हामिद ने जनवरी के पहले सप्ताह में बिजली संयंत्र का दौरा किया था। बता दें कि बीते दिनों हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने के बाद अदाणी समूह के शेयरों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। जिसके बाद समूह ने अपना एफपीओ भी वापस ले लिया है। हिंडनबर्ग की रिपोर्ट में अदाणी समूह में कई अनियमितताओं के दावे किए गए थे।