फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bajaj Housing: बजाज हाउसिंग फाइनेंस ने होम लोन की ब्याज दरों में किया बदलाव, प्रति लाख पर अब देनी होगी इतनी ईएमआई

Thu, 23 Jun 2022 06:40 PM IST
अभिषेक दीक्षित बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कंपनी के मौजूदा ग्राहकों के लिए भी अच्छी खबर है। मौजूदा होम लोन ग्राहक भी होम लोन बैलेंस ट्रांसफर सुविधा का लाभ उठाकर कंपनी के होम लोन ऑफर का फायदा उठा सकते हैं।
विज्ञापन
बजाज फाइनेंस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बजाज हाउसिंग फाइनेंस ने अपने प्रोडक्ट्स की ब्याज दरों में बदलाव की घोषणा की है। वेतनभोगी और पेशेवर आवेदकों के लिए एचएफसी के होम लोन की ब्याज दरें अब 7.20 फीसदी कर दी गई है। यह होम लोन सेगमेंट में बाज़ार में उपलब्ध सबसे कम दरों में से एक है। इस ब्याज दर के मुताबिक पात्र उपभोक्ताओं को सिर्फ 679 रुपये प्रति लाख से शुरू होने वाली ईएमआई का भुगतान करना पड़ेगा।

विज्ञापन


बजाज हाउसिंग फाइनेंस बाहरी बेंचमार्क से जुड़े होम लोन की पेशकश करने वाले पहले एचएफसी में से एक था। अपनी पहले की इंडस्ट्री-फ़र्स्ट पेशकश का विस्तार करते हुए, कंपनी ने रेपो दर से जुड़े होम लोन्स के लिए अपनी ब्याज दर को संशोधित कर 7.30 फीसदी प्रति वर्ष कर दिया है। यह संशोधित ब्याज दर सिर्फ पात्र वेतनभोगियों और पेशेवर आवेदकों के लिए है और बाज़ार में उपलब्ध सबसे कम दरों में से एक है।

कंपनी की ओर से दी गयी जानकारी के अनुसार बजाज हाउसिंग फाइनेंस होम लोन पात्रता के आधार पर रु. 5 करोड़ या उससे ज़्यादा का लोन 30 साल तक की पुनर्भुगतान अवधि के लिए देने की भी पेशकश कर रहा है। साथ ही, उधारकर्ताओं को ऑनलाइन आवेदन सुविधा, कम से कम डॉक्युमेंटेशन और डोरस्टेप पिक-अप सेवा के साथ बिना परेशानी वाली प्रोसेसिंग से भी अपने उपभोक्ताओं को राहत देने का दावा कर रही है।
विज्ञापन


कंपनी के मौजूदा ग्राहकों के लिए भी अच्छी खबर है। मौजूदा होम लोन ग्राहक भी होम लोन बैलेंस ट्रांसफर सुविधा का लाभ उठाकर कंपनी के होम लोन ऑफर का फायदा उठा सकते हैं। उधारकर्ता अपने होम लोन की शेष राशि बजाज हाउसिंग फाइनेंस को 7.35%* प्रति वर्ष से शुरू होने वाली ब्याज दरों पर ट्रांसफर करवा सकते हैं। यह स्कीम वेतनभोगी और पेशेवर आवेदकों के लिए है, इस स्कीम के तहत लोन लेने वालों को प्रति लाख पर  सिर्फ 679 रुपए की ईएमआई देनी होगी।

कंपनी के नियमों के मुताबिक होम लोन को ट्रांसफर करवाते समय, उधारकर्ताओं को पात्रता के आधार पर 1 करोड़ रुपये* या उससे ज़्यादा के टॉप-अप लोन का लाभ उठाने का विकल्प भी मिलता है। यह राशि बिना किसी एंड-यूज़ प्रतिबंध के आती है, इसका मतलब यह है कि आप अपनी जरूरत के अनुसार इसे खर्च करने का विकल्प चुन सकते हैं। कंपनी के इन नए ब्याज दरों का लाभ पाने के लिए कुछ नियम और शर्तें भी रखीं गयी हैं। ऐसे में लोन लेने वालों को एग्रीमेंट करने से पहले इन नियम और शर्तों को जरूर पढ़ना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें