फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम मंदिर: उद्घाटन से पहले ही बढ़ा कारोबार, हवाईअड्डे निजी जेट से भरे, सोने की परत वाली मूर्तियां खत्म

Mon, 22 Jan 2024 06:30 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और एशिया के सबसे अमीर कारोबारी मुकेश अंबानी सहित करीब 8,000 वीवीआईपी सोमवार को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए अयोध्या पहुंचने वाले हैं। भारतीय लग्जरी चार्टर सेवा क्लब वन एयर के सीईओ राजन मेहरा ने कहा, इस कार्यक्रम में आमंत्रित किया जाना एक स्टेटस सिंबल बन गया है।
विज्ञापन
हवाईअड्डा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के चलते अयोध्या में कारोबारी गतिविधियों में जबरदस्त तेजी है। यहां हवाईअड्डे पर निजी जेट विमानों से पार्किंग पूरी तरह भर गई है। साथ ही स्थानीय दुकानों में सोने के परत वाली मूर्तियां भी खत्म हो चुकी हैं। इनकी इतनी मांग है कि आस-पास के भी बाजारों में यह नहीं मिल रही हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और एशिया के सबसे अमीर कारोबारी मुकेश अंबानी सहित करीब 8,000 वीवीआईपी सोमवार को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए अयोध्या पहुंचने वाले हैं। भारतीय लग्जरी चार्टर सेवा क्लब वन एयर के सीईओ राजन मेहरा ने कहा, इस कार्यक्रम में आमंत्रित किया जाना एक स्टेटस सिंबल बन गया है। उनके सारे जेट अयोध्या की यात्रा के लिए बुक हो चुके हैं।

अधिकारियों का अनुमान है कि 22 जनवरी को 100 निजी जेट अयोध्या हवाईअड्डे पर उतरेंगे। इससे यह पूरी क्षमता से भर जाएगा। यहां से कार के जरिये करीब चार घंटे दूर वाराणसी हवाईअड्डा के भी पूरी तरह से जेट से भरने की उम्मीद है। साथ ही अयोध्या से तीन घंटे की दूरी पर स्थित गोरखपुर हवाईअड्डे पर भी जेट के आगमन शुरू हो चुके हैं और यह भी पूरी तरह से भर जाएगा।

मुंबई-गोरखपुर वापसी का जेट किराया 61 लाख रुपये

विज्ञापन

जानकारों का अनुमान है कि फाल्कन 2000 जेट पर नौ यात्रियों के साथ मुंबई-गोरखपुर वापसी उड़ान का किराया लगभग 61 लाख रुपये हो सकता है। हालांकि, लग्जरी चार्टर सेवा क्लब वन एयर ने कोई खुलासा नहीं किया है।

2.20 लाख रुपये तक की हैं मूर्तियां
कुछ खुदरा विक्रेताओं का कहना है कि राम की सोने और सोने की परत चढ़ी मूर्तियों और कलाकृतियों का भंडार खत्म हो चुका है। इनकी कीमतें 30,000 रुपये से लेकर 2.20 लाख रुपये तक है। मांग को पूरा करने के लिए हमने थाईलैंड से भी आयात किया है। लखनऊ में एचएस ज्वेलर्स के प्रबंधक बलदेव सिंह ने कहा, ग्राहक उपहार देने और घरों में रखने के लिए इन्हें खरीद रहे हैं। फिलहाल दो हफ्ते की वेटिंग लिस्ट है।

जमीन की औसत कीमत अब लगभग नौ गुना बढ़ी

विज्ञापन

सरकारी अधिकारियों ने कहा, कुछ साल पहले इस धूल भरे शहर में जमीन की औसत कीमत अब लगभग नौ गुना बढ़ गई है। बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन ने 14 करोड़ रुपये में 10,000 वर्ग फुट प्लॉट खरीदा है। लोग आर्थिक समृद्धि पर तो दांव लगा रहे हैं लेकिन वे अयोध्या की कहानी का हिस्सा बनने के लिए भावनात्मक लगाव को भी यहां कारोबारी तरीके से अंजाम दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें