फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Axis-City Bank Deal: भारत में सिटी बैंक का कारोबार संभालेगी एक्सिस बैंक, 1.6 अरब डॉलर में हुआ सौदा

Wed, 30 Mar 2022 04:57 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

एक्सिस बैंक ने बुधवार को बड़ा सौदा करते हुए सिटी बैंक के भारतीय कारोबार को खरीद लिया। यह पूरी डील 1.6 अरब डॉलर में हुई है। इस डील के बाद सिटी बैंक के कर्मचारियों को एक्सिस बैंक में स्थानांतरित कर दिया जाएगा। गौरतलब है कि देश में 3500 से ज्यादा कर्मचारी काम करते हैं। 
विज्ञापन
एक्सिस बैंक और सिटी बैंक में बड़ा समझौता। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक्सिस बैंक ने बुधवार को एक बड़ा करार करते हुए सिटी बैंक के भारतीय कारोबार को खरीद लिया है। यह पूरा सौदा 1.6 अरब डॉलर में हुआ है। यहां बता दें कि ये पूरी तरह से कैश डील है। इस संबंध में जारी एक रिपोर्ट में कहा गया है कि एक्सिस बैंक ने जो कारोबार खरीदा है, उसमें सिटी ग्रुप के क्रेडिट कार्ड, वेल्थ मैनेजमेंट, लोन और रिटेल बैंकिंग से जुड़ा कारोबार शामिल है। 

विज्ञापन


बैंक की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि इस सौदे के बाद हालांकि, सिटी ग्रुप भारत के इंस्टीट्यूशन क्लाइंट के साथ अपनी सेवाओं को जारी रखेगा। इस डील के बाद सिटी बैंक के कर्मचारियों को एक्सिस बैंक में स्थानांतरित कर दिया जाएगा। गौरतलब है कि देश में 3500 से ज्यादा कर्मचारी काम करते हैं। गौरतलब है कि सिटी बैंक ने बीते साल अप्रैल महीने में भारत में अपने उपभोक्ता बैंकिंग कारोबार से बाहर जाने की घोषणा की थी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें