फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहारी सीजन में हुई बिक्री का मिला फायदा, नवंबर में बढ़ी वाहनों की बिक्री

Wed, 02 Dec 2020 01:53 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
वाहनों की बिक्री - फोटो : pixabay
विज्ञापन

मारुति सुजुकी इंडिया और टाटा मोटर्स समेत अधिकतर वाहन कंपनियों की नवंबर में घरेलू बिक्री बढ़ी है। इसकी वजह दिवाली के चलते त्योहारी खरीद का होना है। कंपनियों ने पिछले साल के मुकाबले नौ फीसदी की जोरदार वृद्धि हासिल की। देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी की बिक्री नवंबर में जहां मामूली बढ़ी। वहीं उसकी प्रतिद्वंदी कंपनी ह्यूंदै मोटर्स ने इस दौरान सबसे अधिक मासिक बिक्री दर्ज की है। होंडा कार्स इंडिया, टोयोटा किर्लोस्कर मोटर, महिंद्रा एंड महिंद्रा और एमजी मोटर इंडिया की बिक्री भी पिछले साल की तुलना में इस साल नवंबर में बढ़ी है। 

विज्ञापन


वाहन क्षेत्र में उछाल
मारुति सुजुकी इंडिया की बिक्री नवंबर में 1.7 फीसदी बढ़कर 1,53,223 इकाई पर पहुंच गई। नवंबर, 2019 में कंपनी ने कुल 1,50,630 वाहन बेचे थे। मारुति ने मंगलवार को कहा, पिछले महीने घरेलू बाजार में उसकी बिक्री मामूली बढ़कर 1,44,219 इकाई रही। इस दौरान उसकी मिनी कारों (ऑल्टो एवं एस-प्रेसो) की बिक्री 15.1 फीसदी घटकर 22,339 इकाई रह गई। कॉम्पैक्ट सेगमेंट में भी स्विफ्ट, सेलेरियो, इग्निस, बलेनो और डियाजर की बिक्री 1.8 फीसदी घटी है। हालांकि, इस दौरान उसका उसका निर्यात 29.7 फीसदी बढ़कर 9,004 इकाई पर पहुंच गया। 

एमजी मोटर ने दर्ज की सबसे ज्यादा मासिक बिक्री...कंपनी ने भारत में सबसे ऊंची मासिक खुदरा बिक्री का आंकड़ा हासिल किया है। नवंबर में उसने 4,163 वाहन बेचे, जो पिछले साल के समान महीने के 3,239 इकाई से 28.5 फीसदी ज्यादा है। कंपनी ने इस दौरान हेक्टर की 3,426 इकाइयां, ग्लॉस्टर की 627 और जेडएस ईवी की 110 इकाइयां बेची है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्य कंपनियों का प्रदर्शन भी बेहतर
कंपनी                         बिक्री

किया मोटर्स             50.1 फीसदी 
महिंद्रा एंड महिंद्रा     3.62 फीसदी 
बजाज ऑटो             5 फीसदी 
अशोक लीलैंड          5 फीसदी 
टोयोटा                    2.4 फीसदी 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें