त्योहारी सीजन शुरू हो गया है। इसमें आप नई कार खरीदना चाहते हैं, लेकिन पैसे की कमी है तो लोन लेकर यह सपना पूरा कर सकते हैं। इसके लिए आपके पास दो विकल्प हैं। पहला, ऑटो लोन लेकर कार खरीद सकते हैं। दूसरा, पर्सनल लोन के जरिये यह सपना पूरा कर सकते हैं।
निवेश सलाहकारों का कहना है कि पर्सनल के बदले ऑटो लोन लेकर कार खरीदना कई मायनों में बेहतर विकल्प होता है। पर्सनल के मुकाबले ऑटो लोन सस्ता पड़ता है और इसके लिए कोई वस्तु गिरवी रखने की जरूरत भी नहीं पड़ती है।
- असुरक्षित लोन माना जाता है।
- यह काफी महंगा होता है और ज्यादा ब्याज चुकाना पड़ता है।
- बैंक अभी 9.30 फीसदी से 12% की दर से यह लोन दे रहे हैं।
- बैंक या वित्तीय संस्थान व्यक्ति की मासिक कमाई और क्रेडिट स्कोर देखकर यह कर्ज देते हैं।
अगर आप 10 लाख रुपये की कार खरीदना चाहते हैं और ईएमआई चुकाने में सक्षम हैं तो बैंक या वित्तीय संस्थान आमतौर पर इस कीमत के 80-90 फीसदी तक लोन दे देते हैं। कई बैंक तो 100 फीसदी तक फंड दे देते हैं।
- ऑटो लोन एक सुरक्षित लोन है। पर्सनल लोन के मुकाबले सस्ता है।
- ब्याज कम होने की वजह से इसकी ईएमआई भी तुलनात्मक रूप से कम होती है।
- बैंक इस समय 7.65 फीसदी से 8.20 फीसदी ब्याज पर ऑटो लोन दे रहे हैं।
- ऑटो लोन देने से पहले बैंक या वित्तीय संस्थान कार की कीमत देखते हैं।
तब तक गिरवी रहती है कार
ऑटो लोन लेकर कार खरीदने पर आपको तब तक मालिकाना हक नहीं मिलता है, जब तक आप पूरा लोन चुका नहीं देते हैं। तब तक बैंक या वित्तीय संस्थानों के पास आपकी नई कार के दस्तावेज गिरवी रहते हैं।
तय अवधि में लोन नहीं चुकाने पर बैंक या वित्तीय संस्थान आपकी कार नीलामी कर अपना पैसा वसूल सकते हैं।
ऑटो लोन या पर्सनल लोन दोनों में से किसी एक के लिए आवेदन करते समय ब्याज दरों की तुलना जरूर करें। साथ में यह भी देखें कि संबंधित बैंकों या वित्तीय संस्थानों की शर्तें एवं नियम क्या हैं। ब्याज दरों के साथ ईएमआई की भी तुलना करें।
-स्वीटी मनोज जैन, निवेश सलाहकार